विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्‍म से ही माथे पर लगा है लाल तिलक, क्‍या है इसका मतलब; कैसा होता है ऐसे लोगों का भविष्‍य?

Updated: Wed, 19 Aug 2026 08:08 PM (IST)

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जन्म से माथे पर लाल निशान होना शुभ माना जाता है, जो व्यक्ति के विशेष व्यक्तित्व ...और पढ़ें

माथे पर लाल निशान का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

माथे पर लाल निशान का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी व्यक्ति के माथे पर जन्म से ही लाल रंग का तिलक, तिल या कोई खास निशान होना लोगों के लिए अक्सर जिज्ञासा का विषय बन जाता है। यह निशान बिल्‍कुल अलग से नजर आता है और बहुत ही आकर्षक लगता है। समुद्र शास्त्र की कुछ मान्यताओं में माथे पर मौजूद ऐसे निशान को विशेष और शुभ संकेत माना गया है।

माना जाता है कि ऐसे लोगों का व्यक्तित्व सामान्य लोगों से कुछ अलग हो सकता है और ऐसे लोगों के अंदर आत्मविश्वास तथा नेतृत्व के गुण कूट-कूट कर भरे होते हैं। चलिए ऐसे लोगों के बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

ईश्वर की विशेष कृपा का प्रतीक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जन्म से माथे पर लाल निशान होना ईश्वर या देवी-देवताओं की विशेष कृपा का संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति पर भगवान का आशीर्वाद बना रहता है और जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों से निकलने की उनमें विशेष क्षमता होती है। इसे सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी कहा जा सकता है।

आज्ञा चक्र से जुड़ा होता है यह निशान

माथे के बीच के हिस्से को योग और आज्ञा चक्र से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस स्थान पर जन्म से लाल निशान होना व्यक्ति की मानसिक क्षमता और अंतर्ज्ञान का परिचय देता है। ऐसे लोग समझदार, विचारशील और परिस्थितियों को जल्दी समझने वाले होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास

समुद्र शास्त्र की मान्यताओं में लाल रंग को ऊर्जा, उत्साह और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए माथे पर जन्म से लाल निशान वाले लोगों को ऊर्जावान और आत्मविश्वासी माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग अपने फैसलों को लेकर काफी दृढ़ होते हैं। एक बार जो सोच लेते हैं उसे करके ही मानते हैं।

करियर में सफलता

माथे पर लाल निशान वाले लोगों को लेकर यह भी कहा जाता है कि उन्हें करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी प्रतिभा और मेहनत के कारण वे समाज में नाम और सम्मान कमा सकते हैं।

नेतृत्व क्षमता होती है मजबूत

ऐसे लोगों के बारे में मान्यता है कि वे कठिन परिस्थितियों में घबराने के बजाय शांत दिमाग से निर्णय लेते हैं। दूसरों का मार्गदर्शन भी ये लोग बहुत अच्‍छे से करते हैं।

अत: किसी के माथे पर लाल निशान होना शुभ होता है और ऐसे लोगों का स्‍वभाव भी बहुत अच्‍छा होता है।

यह भी पढ़ें- समुद्र शास्‍त्र: जिन महिलाओं के पैरों की बनावट होती है ऐसी, माता लक्ष्‍मी की होती है उन पर विशेष कृपा

यह भी पढ़ें- भौं के बीच तिल से बन रही है बिंदी तो क्या होता है इसका मतलब, समुद्र शास्त्र में बताया गया है ऐसे लोगों का स्वभाव

यह भी पढ़ें- समुद्र शास्‍त्र: जिनके हाथों में 6 उंगलियां होती हैं कैसा होता है उनका स्वभाव?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है