विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भौं के बीच तिल से बन रही है बिंदी तो क्या होता है इसका मतलब, समुद्र शास्त्र में बताया गया है ऐसे लोगों का स्वभाव

Updated: Tue, 18 Aug 2026 05:26 PM (IST)

समुद्र शास्त्र के अनुसार, माथे पर तिल, विशेषकर भौंहों के बीच का तिल, व्यक्ति के स्वभाव, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता ...और पढ़ें

भौंहों के बीच तिल का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

भौंहों के बीच तिल का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मनुष्‍य के शरीर पर तिल कई कारणों से हो सकते हैं। कई बार इनके पीछे व्‍यक्ति की मेडिकल कंडीशन होती है, तो कई बार ये तिल पैदाइशी होते हैं, जिन्‍हें बर्थ मार्क भी कहा जाता है। समुद्र शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों को व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी कई घटनाओं का संकेत माना गया है। खासतौर पर भौंहों के मध्‍य मौजूद तिल को बहुत ज्‍यादा शुभ माना जाता है।

वहीं अगर किसी व्यक्ति के माथे के बीच तिल ठीक उस जगह हो, जहां आमतौर पर बिंदी लगाई जाती है, यानी दोनों भौंहों के बीच में तिल होता है, तो इसे विशेष महत्व दिया जाता है। समुद्र शास्‍त्र में ऐसा तिल व्यक्ति की बुद्धिमानी, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग भाग्यशाली और जीवन में सुख-सुविधाएं पाने वाले होते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि माथे पर भौंहों के बीच में यदि तिल है, तो व्‍यक्ति का स्‍वभाव कैसा होता है।

भौंहों के बीच में तिल

अगर तिल भौंहों के बिल्कुल बीचोंबीच यानी बिंदी लगाने वाली जगह पर है, तो समुद्र शास्त्र के अनुसार यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग समझदार, शांत स्‍वभाव वाले और आत्मविश्वासी होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग कभी भी हड़बड़ाहट में फैसले नहीं लेते हैं, बल्कि किसी भी परिस्थिति में सोच-समझकर फैसला लेते हैं। उनमें दूसरों का मार्गदर्शन करने और नेतृत्व करने की क्षमता भी अच्छी हो सकती है। ऐसे लोगों के जीवन में धन, सम्मान और सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे लोग अपनी मेहनत और बुद्धि के बल पर जो सोचते हैं, वो हासिल कर लेते हैं।

भौंहों के बीच दाईं ओर तिल

तिल भौंहों बीच में दाहिनी तरफ मौजूद है, तो इसे करियर और आर्थिक सफलता से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे लोग मेहनती, व्यावहारिक और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होते हैं। समुद्र शास्‍त्र के अनुसार ये लोग नौकरी, व्यापार या अपने पेशे में जल्दी सफलता हासिल कर सकते हैं। ये लोग अवसरों को पहचानने और उनका सही इस्तेमाल करने वाले होते हैं, इसलिए इन्‍हें जीवन में नुकसान कम और मुनाफा ज्‍यादा होता है। दाईं ओर का तिल आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति और जीवन में धन कमाने की अच्छी क्षमता का संकेत भी माना जाता है।

भौंहों के बीच बाईं ओर तिल

तिल भौंहों के बाईं ओर मौजूद हो तो ऐसे लोग शांत स्वभाव के हो सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार जीवन जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को आराम और सुख-सुविधाओं की चीजें पसंद आती हैं। कई बार वे अपनी पसंद या शौक पर खुलकर पैसा खर्च करते हैं। इसके साथ ही माना जाता है कि उनमें अपने दम पर धन कमाने और जीवन में आगे बढ़ने की क्षमता होती है।

अत: भौंहों के बीच में बिंदी की जगह मौजूद तिल को समुद्र शास्त्र में विशेष और शुभ माना गया है। इसे बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

यह भी पढ़ें- भौं की बनावट से पहचानें इंसान का नेचर, मोटी भौं, जुड़ी भौं और पतली भौं का क्या होता है मतलब

यह भी पढ़ें- समुद्र शास्‍त्र: जिनके हाथों में 6 उंगलियां होती हैं कैसा होता है उनका स्वभाव?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है