विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समुद्र शास्‍त्र: जिन महिलाओं के पैरों की बनावट होती है ऐसी, माता लक्ष्‍मी की होती है उन पर विशेष कृपा

Updated: Wed, 19 Aug 2026 06:36 PM (IST)

समुद्र शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के पैरों की कुछ खास बनावट और निशान देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा का संकेत ...और पढ़ें

पैरों की बनावट बताएगी कि महिला सौभाग्‍य वाली है या नहीं। (Picture Credit- AI Generated)कि महि

पैरों की बनावट बताएगी कि महिला सौभाग्‍य वाली है या नहीं। (Picture Credit- AI Generated)कि महि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग होती है, लेकिन बनावट के आधार पर ही उस व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य में उसे मिलने वाली ईश्वर की विशेष कृपा भी निर्भर करती है। जैसे महिलाओं के पैरों के आकार-प्रकार से यह बताया जा सकता है कि माता लक्ष्मी पर उनकी कृपा है या नहीं। समुद्र शास्त्र में महिलाओं के पैरों की कुछ ऐसी बनावट का जिक्र मिलता है, जिसकी तुलना साक्षात देवी लक्ष्मी के पैरों से की जाती है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कैसे पैरों वाली महिलाओं पर देवी लक्ष्‍मी की विशेष कृपा होती है, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

कोमल और गुलाबी तलवे

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवे मुलायम, चिकने और हल्के गुलाबी रंग के होते हैं, उन्हें शुभ माना जाता है। ऐसी महिलाओं को परिवार के लिए सौभाग्य लेकर आने वाली बताया जाता है। मान्यता है कि ऐसी औरतें जिस घर में होती हैं, उस घर में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

पैरों की नसें साफ न दिखना

जिन महिलाओं के पैरों पर नसें या हड्डियां बहुत अधिक दिखाई नहीं देतीं या जिनके पैर गद्देदार होते हैं, उनके बारे में भी समुद्र शास्त्र में यही कहा गया है कि उन पर देवी लक्ष्‍मी की विशेष कृपा होती है। ऐसी पैरों की बनावट को आर्थिक सुख और स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि ऐसी महिलाओं को जीवन में धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती है।

गोल अंगूठे वाले पैर

जिस महिला के पैर का अंगूठा गोल होता है, उन्‍हें भी समुद्र शास्त्र में महत्वपूर्ण माना गया है। अंगूठा गोल होने के साथ थोड़ा उठा हुआ है, तो यह और भी अच्‍छी बात है। ऐसी औरतें शुभ लक्षण वाली होती हैं। मान्यता के अनुसार ऐसे अंगूठे वाली महिलाओं को जीवन में सुख, सम्मान और ऐश्वर्य मिलने की संभावना अधिक होती है।

तलवे पर कमल या चक्र का निशान

समुद्र शास्त्र में तलवे पर बने कुछ विशेष चिह्नों को बेहद शुभ माना गया है। यदि किसी महिला के पैर के तलवे पर कमल, शंख या चक्र जैसी आकृति दिखाई दे, तो इसे सौभाग्य का संकेत माना जाता है।

सीधी-लंबी और सटी हुई उंगलियां

पैरों की उंगलियों की बनावट को भी समुद्र शास्त्र में महत्व दिया गया है। अगर पैर की उंगलियां सीधी और लंबी हों और आपस में ज्यादा दूरी न हो, तो इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी महिलाएं परिवार और रिश्तों को समझदारी से संभाल लेती हैं। साथ ही, घर में सुख-शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें- भौं के बीच तिल से बन रही है बिंदी तो क्या होता है इसका मतलब, समुद्र शास्त्र में बताया गया है ऐसे लोगों का स्वभाव

यह भी पढ़ें- क्या आपकी हथेली में भी है 'H' का निशान? समुद्र शास्त्र के अनुसार जानें इसका मतलब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है