विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपके हाथ की लकीरें भी बनाती हैं 'M'? अद्भुत होता है इसका मतलब

Updated: Thu, 20 Aug 2026 07:32 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर 'M' अक्षर का बनना बहुत शुभ माना जाता है, जो हृदय, मस्तिष्क और भाग्य ...और पढ़ें

हथेली पर 'M' का निशान कैसे बनता है? (Picture Credit- AI Generated)

हथेली पर 'M' का निशान कैसे बनता है? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी की हथेली में बहुत सारी रेखाएं होती हैं, मगर जब ये रेखाएं मिलकर कोई विशेष आकृति बनाती हैं, तो व्‍यक्ति के जीवन पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। हथेली की प्रमुख रेखाएं मिलकर जब अंग्रेजी का अक्षर 'M' बनाती हैं, तब भी विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

यदि आपने अभी तक अपनी हथेली को गौर से नहीं देखा है, तो फौरन ही अपनी हथेलियों को देखें कि कहीं उनमें स्‍पष्‍ट 'M'तो नहीं बन रहा है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस चिन्‍ह की मौजूदगी से जातक को जीवन में क्‍या परिणाम मिल सकते हैं।

हथेली पर 'M'कैसे बनता है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा के आपस में मिलने से कई बार 'M' जैसी आकृति दिखाई दे सकती है। इसे बहुत शुभ चिह्न मानते हैं। इस निशान को व्यक्ति की सोच, भावनाओं, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन में आगे बढ़ने की प्रवृत्ति से जोड़कर देखा जाता है।

बहुत सही अनुमान लगाते हैं ये लोग

जिन लोगों की हथेली पर 'M'का निशान पाया जाता है उनकी इंट्यूशन पावर बहुत मजबूत होती है। ऐसे लोग कई बार परिस्थितियों को जल्दी समझ लेते हैं। उन्हें सामने वाले व्यक्ति के व्यवहार में होने वाले बदलाव भी आसानी से नजर आ जाते हैं। इसी वजह से माना जाता है कि ये लोग सही और गलत के बीच अंतर करने में अच्छे हो सकते हैं।

नेतृत्व क्षमता होती है मजबूत

'M' निशान जिन लोगों के हाथों पर बन रहा होता है, उनके अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। माना जाता है कि ऐसे लोग जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटते और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की कोशिश करते हैं। ये लोग बहुत ज्‍यादा आत्मविश्वासी होते हैं और ये अपने आसपास के लोगों को हमेशा इंकरेज करते रहते हैं। नौकरी, व्यवसाय या किसी संगठन में ऐसे लोग आमतौर पर लीडरशिप रोल में होते हैं।

धन और सफलता से संबंध

हथेली पर 'M' बनने को धन और समृद्धि का संकेत भी माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को अपने करियर, व्यवसाय या मेहनत के माध्यम से अच्छी आर्थिक सफलता मिलती है । हस्तरेखा शास्‍त्र के अनुसार ऐसे लोगों को अचानक धन लाभ या अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएं अधिक होती हैं। 

भावनाओं और व्यवहार में संतुलन बनाकर रखते हैं

ऐसे लोगों के बारे में यह भी कहा जाता है कि उनमें व्यावहारिक सोच और भावनात्मक समझ का अच्छा संतुलन होता है। ये लोग किसी फैसले को लेते समय अपनी भावनाओं के साथ-साथ परिस्थितियों पर बहुत अच्‍छे से विचार कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें- नाम, पैसा और प्रॉपर्टी ही नहीं ; इस तरह की 'हृदय रेखा' वालों को जीवन में मिलता है यश

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: जिनके हाथ में 2 विवाह रेखा होती हैं, क्‍या उनकी दो शादियां होती हैं?

यह भी पढ़ें- समुद्र शास्‍त्र: जिनके हाथों में 6 उंगलियां होती हैं कैसा होता है उनका स्वभाव?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है