हाथ में बार-बार खुजली होना किस बात का इशारा है? जेब भरने और खाली होने के गुप्त संकेत
शरीर के अलग-अलग अंगों में खुजली होना भविष्य के शुभ और अशुभ संकेतों से जुड़ा होता है। जानिए दाएं-बाएं हाथ और अन्य अंगों में खुजली के क्या मायने हैं।

हथेली पर खुजली होने का क्या मतलब है? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी इंसान के हाव-भाव और उसके शरीर के अंगों की बनावट को देखकर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ पता चल सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें चेहरे की बनावट, और शरीर पर तिल से लेकर हाथों की उंगलियों और पैरों के आकार तक के छिपे हुए मायने बताए गए हैं।
अक्सर हमारे हाथ में अचानक खुजली होने लगती है और हम इसे एक सामान्य शारीरिक क्रिया मानकर नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यह खुजली बेवजह नहीं होती। बल्कि, यह आपके जीवन में आने वाली किसी भी समस्या या घटना का संकेत हो सकती है। इसका पूरा गणित इस बात पर टिका है कि खुजली किस हाथ में हो रही है।
दाएं हाथ में खुजली का मतलब क्या है?
अगर आपके सीधे यानी दाएं हाथ में बार-बार खुजली हो रही है, तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए। इसे धन हानि का संकेत माना जाता है। दाएं हाथ में अचानक खुजली होने का मतलब है कि आने वाले समय में आपका कोई अनचाहा खर्च हो सकता है या पैसों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए, खुद को पहले से ही मजबूत रखें।
बाएं हाथ में खुजली किस बात का संकेत?
सामुद्रिक शास्त्र में बाएं हथेली पर खुजली होने को बहुत ही शुभ माना गया है। अगर बाएं हाथ में खुजली हो रही है, तो यह इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपके पास पैसा आने वाला है। इसका मतलब है कि आपको रुका हुआ धन मिल सकता है या कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं।
शरीर के अन्य अंगों पर खुजली होने के संकेत
- अगर आंख में खुजली हो रही हो, तो यह किसी माध्यम से अचानक धन लाभ होने का संकेत है।
- पैर के तलवों पर खुजली होने का मतलब है कि जल्द ही आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है।
- अगर आपके सीने पर खुजली महसूस हो, तो यह पैतृक संपत्ति मिलने का एक इशारा हो सकता है।
- पेट पर खुजली होने पर आपके रिश्तों में खटास आने या संबंध टूटने का संकेत माना जाता है। इसलिए ऐसा होने पर थोड़ा सावधान रहें।
यह भी पढ़ें- अंगूठे का आकार देखकर जानें पर्सनैलिटी का राज, पढ़ें सामुद्रिक शास्त्र का दिलचस्प रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
