यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samudrik Shastra: पीठ पर तिल वाले लोगों की कैसी होती है पर्सनेलिटी, जानिए खास बातें
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पीठ पर तिल वाले (mole meaning on back) व्यक्ति बड़े रोमांटिक होते हैं। वे मेहनती होते हैं और धन कमाते हैं लेकिन खर्च भी कर ...और पढ़ें

HighLights
- पीठ पर तिल वाले लोग रोमांटिक होते हैं।
- मेहनत के दम पर खूब पैसा कमाते हैं।
- ऐसे लोगों की खर्च करने में रहते हैं आगे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल के आधार पर भविष्य के संकेतों के बारे में बताया जाता है। पीठ पर तिल होना बताता है कि ऐसे लोग बड़े खुले दिल के और खर्चीले होते हैं। आइए जानते हैं कैसी होती है इन लोगों की पर्सनैलिटी और उन्हें क्या करने चाहिए उपाय।
पीठ पर तिल (fortune signs in Samudrik Shastra) वाले लोग धनवान हो सकते हैं। ऐसे लोग काफी रोमांटिक होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा कमाते हैं। ऐसे लोगों की खर्च करने की भी आदत खूब होती है।
जिन लोगों की पीठ पर तिल होता है, वो मेहनती प्रवृत्ति के होते हैं। उनके पास जीवन में कभी भी काम की कमी नहीं होती। ऐसे लोगों में नेतृत्व की क्षमता भी देखने को मिलती है। यह लोग अच्छे लीडर साबित होते हैं और अपने इरादों को लेकर दृढ़ निश्चायी होते हैं।

कार्यस्थल पर होती है प्रतिष्ठा
जिन लोगों की पीठ पर तिल होता है, वो अपने कार्यस्थल या सोशल सर्कल पर अपना विशेष प्रभाव और दखल रखते हैं। ऐसे लोग न सिर्फ स्वप्रेरित होकर काम को करने के लिए पूरी लगन से जुट जाते हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेषित कर सकते हैं। इन लोगों में गजब का आत्मविश्वास पाया जाता है।
खबरें और भी
रचनात्मक होती हैं महिलाएं
जिन महिलाओं की पीठ के ऊपरी हिस्से में तिल होता है, वो अपने चुने हुए क्षेत्र में सफलता हासिल करती हैं। उनके जीवन का एक उद्देश्य भी होता है। पूरी मजबूती के साथ वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करती हैं।
पीठ पर तिल वाली महिलाएं आत्मविश्वासी और मुखर होती हैं। ऐसी महिलाएं दूसरों को आकर्षित कर लेती हैं। वह रचनात्मक प्रवृत्ति की होती हैं और कई बार कला के क्षेत्र में अच्छा नाम और पैसा कमा सकती हैं। ऐसी महिलाएं संगीत, पेंटिंग या कला के अन्य रूपों में अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करके मानसिक सुकून भी पाती हैं और समाज में प्रतिष्ठा भी मिलती है।
यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: सीने पर तिल वाले लोगों की कैसी होती है पर्सनेलिटी, जानिए खास बातें
ऐसे पुरुष होते हैं वफादार
जिन पुरुषों की पीठ के ऊपर हिस्से पर तिल होता है, वो भी रचनात्मक और कलात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग अपने मन की बात किसी से भी कहने में डरते नहीं है। ऐसे लोग बहुत भावुक और कामुक प्रवृत्ति के हो सकते हैं। हालांकि, ये लोग अपने पार्टनर को लेकर बहुत वफादार होते हैं। अपने कामों और अपने कही गई बातों को लेकर प्रतिबद्ध होते हैं।
यह भी पढ़ें- नहीं मिलता मान-सम्मान, पढ़ाई में चल रही है परेशानी… गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।