Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025: सावन में इन पौधों को लगाने से बिगड़े काम होंगे पूरे, बरसेगी शिव जी की कृपा

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 10:37 AM (IST)

    जल्द ही सावन (Sawan 2025) का महीना शुरू होने वाला है। इस माह में महादेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही कई लोग जीवन में खुशियों के आगमन के लिए ...और पढ़ें

    Sawan 2025: इन पौधों को लगाने से बरसेगी महादेव की कृपा
    Sawan 2025: इन पौधों को लगाने से बरसेगी महादेव की कृपा

    HighLights

    1. सावन का महीना शिव जी को प्रिय है।
    2. इस माह की शुरुआत 11 जुलाई से होगी।
    3. भगवान शिव को कुछ पौधे प्रिय हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, महादेव को समर्पित सावन का महीना 11 जुलाई (Sawan 2025 Kab Se Hai) से शुरू हो रहा है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव जी की उपासना करने से बिगड़े काम पूरे होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    अगर आप भी महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के महीने में शिव के प्रिय पौधे (lord shiva favourite plant) घर में जरूर लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इन पौधों कोई लगाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन में किन पौधों को घर में लगाना चाहिए।

    सभी मुरादें होंगी पूरी

    सनातन धर्म में शमी के पौधे का विशेष महत्व है। सावन में इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों को महादेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। पूजा के दौरान भगवान शिव को शमी के पत्तियां अर्पित करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और सभी मुरादें पूरी करते हैं।

    घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का आगमन

    भगवान शिव को बेलपत्र प्रिय है। अगर आप भी महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन में घर में बेलपत्र का पौधा लगाएं और उसकी पूजा-अर्चना करें। इसके बाद महादेव को बेलपत्र अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बेलपत्र का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और बेलपत्र शिव जी को अर्पित करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस पौधे को उत्तर-दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार पर जरूर घर लाएं महादेव की ये प्रिय चीजें, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

    इस दिशा में लगाएं धतूरे का पौधा

    भगवान शिव को धतूरा भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आने वाली सभी तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होंगे। इस पौधे को उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

    महादेव होंगे प्रसन्न

    भगवान शिव को आक का पौधा प्रिय है। पूजा के दौरान आक के फूल को महादेव पर अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस फूल को चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में सावन में इस पौधे को घर में जरूर लगाएं।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2025: सावन में इन राशियों के लिए खुलेगी कुबेर की तिजोरी, पैसों की तंगी होगी छूमंतर

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।