क्या आपके वैवाहिक जीवन में बढ़ रही हैं दूरियां? रिश्ते की मिठास वापस लाने के लिए सावन में करें ये 5 उपाय
सावन के महीने में वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं। शिव-पार्वती की पूजा, रुद्राक्ष धारण और कुछ विशेष अनुष्ठान रि ...और पढ़ें

वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने के उपाय (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
शिव-पार्वती पूजा से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य स्थापित करें।
गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण कर मनमुटाव और झगड़ों से मुक्ति पाएं।
दूध, केसर, कपूर और मंत्र जाप से रिश्ते में मिठास लाएं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी शादीशुदा जिंदगी में तनाव बना रहता है और आप इसका कारण भी नहीं जान पाते हैं।
यही नहीं कई बार तो बात लड़ाई तक भी पहुंच जाती है। आपसी सामंजस्य बनाए रखना न सिर्फ घर की शांति के लिए अच्छा होता है बल्कि किसी भी रिश्ते को बचाने के लिए भी जरूरी है।
अगर आपके दांपत्य जीवन में भी समस्याएं बनी रहती हैं तो आपको कुछ आसान ज्योतिष उपाय आजमाने चाहिए ,मुख्य रूप से सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है।
इस दौरान यदि आप सच्चे ह्रदय से शिव जी की भक्ति करेंगे, तो आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी बनी रहेगी। यही नहीं इस दौरान आप एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी श्री चंद्रेश शर्मा के बताए कुछ आसान उपाय आजमाकर आपसी प्रेम बढ़ा सकते हैं।
गौरी-शंकर की पूजा करें
अगर आपके पति या पत्नी के साथ बिना वजह लड़ाइयां होती हैं और घर का वातावरण भी अशांत रहता है, तो आप सावन के प्रत्येक सोमवार या सावन के प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर जाकर शिव-पार्वती का एक साथ पूजन करें।
इसके साथ ही माता पार्वती को लाल चुनरी और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। इस उपाय से आपसी झगड़ों को दूर किया जा सकता है और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखा जा सकता है।
गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करें
अगर आपके पति-पत्नी के बीच बिना वजह मनमुटाव बने रहते हैं और बिना किसी कारण के ही मानसिक शांति दूर रहती है, तो आप सावन के किसी भी शुभ दिन और शुभ मुहूर्त में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठित गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करें। इस उपाय से आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और बिना वजह होने वाले लड़ाई-झगड़ों से मुक्ति मिल सकती है।
दूध और केसर से अभिषेक
वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए सावन के महीने में पति-पत्नी यदि संभव हो तो एक साथ मिलकर जल में थोड़ा कच्चा दूध और केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय से आपसी मतभेद दूर होंगे और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
खबरें और भी
सुगंध और कपूर का प्रयोग
सावन का महीना शिव जी को समर्पित होने की वजह से इस दौरान कपूर का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपके जीवनसाथी के साथ बिना वजह झगड़े बने रहते हैं तो आप सावन में नियमित पूजा और आरती के बाद एक मिट्टी के बर्तन में कपूर जलाएं और इसका धुआं पूरे घर में फैलने दें। इस आसान उपाय से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
इसके साथ ही आप इस दौरान पूजा के अंत में कपूर से आरती करें और मंदिर में चमेली या इत्र चढ़ाएं। इससे घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो सकती हैं।
मंत्र का जप
यदि आप सावन के पूरे महीने नियमित रूप से 'ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः' मंत्र की एक माला का जाप करें तो पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों को कम करने में मदद मिलेगी। यही नहीं इस उपाय से घर का वातावरण भी अच्छा बना रहेगा।
अगर आपके दांपत्य जीवन में भी समस्याएं आ रही हैं तो यहां बताए गए उपाय आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- सावन में इन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, करियर में तरक्की और धन लाभ के बनेंगे योग
यह भी पढ़ें- सावन 2026: ये 5 पवित्र व्रत रखने से दूर होंगे दुख-दर्द, मिलेगी सुख-समृद्धि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।