Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में तुलसी के ये 5 उपाय बदल सकते हैं किस्मत, पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 11:44 AM (IST)

    सावन मास में तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ विशेष उपाय धन-समृद्धि और खुशहाली ला सकते हैं। इन उपायों में नया पौधा लगाना, घी का दीपक जलाना, मंजरी अर्पित करन ...और पढ़ें

    सावन में तुलसी के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

    सावन में तुलसी के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इसका धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक होता है। इस साल सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 28 अगस्त को होगा।

    इस दौरान लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय आजमाते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

    वहीं यह भी मान्यता है कि अगर आप इस दौरान तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ आसान उपायों को आजमाएंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और धन की कमी नहीं होगी। आइए जानें सावन में तुलसी के कौन से उपायों से धन का आगमन होगा।

    सावन में तुलसी का पौधा लगाएं

    आपको सावन में इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आप सावन में घर में नई तुलसी जरूर लगाएं। अगर आपके घर में पहले से ही तुलसी का पौधा है तब भी नया पौधा जरूर लगाएं।

    आप सावन के किसी भी गुरूवार के दिन आप घर में नया पौधा लाएं और इसे घर की छत या आंगन में लगाएं। इससे आपके घर में खुशहाली बनी रहती है।

    तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं

    सावन में तुलसी की पौधे की पूजा से विशेष लाभ मिलते हैं। अगर आप इस पूरे महीने तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएंगी और विधि-विधान से पूजा करेंगी तो आपके घर में धन का आगमन हो सकता है और आपको सभी कष्टों से मुक्ति भी मिल सकती है। सावन में तुलसी का यह उपाय धन को आकर्षित करने का एक माध्यम माना जाता है।

    खबरें और भी

    तुलसी की मंजरी से करें ये उपाय

    यदि आप सावन में तुसली के पौधे से कुछ मंजरियों को अलग करके उन्हें लाल कपड़े में बांधकर रखना चाहिए। इस उपाय से धन का आगमन होता है और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। यह उपाय आप सावन के किसी भी शुक्रवार के दिन करें इससे आपको पूर्ण फल मिलेंगे। इसके अलावा आप सावन के सोमवार को शिवलिंग पर तुसली की मंजरी चढ़ाना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

    तुलसी के पौधे में शालिग्राम रखें

    सावन के महीने में तुलसी के पौधे में शालीग्राम जरूर रखें। इस दौरान आपको तुसली और शालीग्राम की पूजा एक साथ करनी चाहिए। इस उपाय से माता लक्ष्मी के साथ विष्णु जी की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है।

    तुलसी के पौधे में हल्दी की गांठ रखें

    सावन में जब भी हम तुलसी की पूजा करें तो हमें अपने गमले के अंदर हल्दी की कुछ गांठ रखनी चाहिए। यही नहीं हमें गमले की मिट्टी में कुछ सिक्के रखने चाहिए। इस उपाय से माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है और धन लाभ के योग बनते हैं। यही नहीं आप सावन के किसी भी शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में लाल चुनरी ओढ़ाकर इसकी पूजा करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।

    अगर आप सावन में तुलसी के ये उपाय आजमाएंगे तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- पहली बार रखने जा रही हैं सावन का व्रत? पूजा के बाद शिवजी के सामने जरूर बोलें ये एक मंत्र

    यह भी पढ़ें- सावन में इस साल दुर्लभ महासंयोग, तीसरे सोमवार को होगी नागपंचमी; 23 वर्ष बाद विशेष फलदायी संयोग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।