सावन शिवरात्रि पर रहेगा भद्रा का साया, नोट करें शिवलिंग के जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
इस साल सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को है, जिस पर भद्रा का साया रहेगा। हालांकि, भद्राकाल में भी शिवलिंग पर जल चढ़ाया जा सकता है, जिसके लिए कई शुभ मुहू ...और पढ़ें

सावन शिवरात्रि 2026: भद्रा के बावजूद शिवलिंग जलाभिषेक के शुभ मुहूर्त (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन के महीने की सबसे शुभ तिथियों में से एक होती है सावन की शिवरात्रि। इस पूरे महीने में शिवलिंग के जलाभिषेक का विशेष महत्व है, लेकिन अगर आप सावन शिवरात्रि के दिन शिव जी की नियम से पूजा करते हैं और शुभ मुहूर्त में शिवलिंग को जल चढ़ाते हैं तो इसके शुभ फल जीवन में जरूर दिखाई देते हैं।
इसी वजह से सावन शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और लोग शिव भक्ति में लीन रहते हैं। इस साल यह शुभ तिथि 11 अगस्त, मंगलवार को पड़ रही है।
यह दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन इस साल सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया है जिसके वजह से लोगों के मन में यह सवाल है कि इस दिन शिवलिंग पर किस समय जल चढ़ाना शुभ होगा। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।
इस साल कब है सावन की शिवरात्रि
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन की शिवरात्रि सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 11 अगस्त 2026 को प्रातः 4 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त रात्रि 01 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।
उदया तिथि की मानें तो यह पर्व 11 अगस्त को ही मनाया जाएगा और इसी दिन शिवलिंग का जलाभिषेक होगा। यही नहीं इस तिथि पर कांवड़ भी जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं और कांवड़ यात्रा का समापन होता है।
खबरें और भी
सावन शिवरात्रि पर पड़ेगा भद्रा का साया
इस साल सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया पड़ रहा है और भद्रा को किसी भी शुभ काम के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। 11 अगस्त को भद्राकाल का आरंभ प्रातः 4 बजकर 56 मिनट से हो रहा है और इसका समापन 11 अगस्त दोपहर 3 बजकर 24 मिनट पर होगा।
आमतौर पर भद्रा के दौरान किसी भी शुभ काम की मनाही होती है, लेकिन आप इस दौरान शिव पूजन कर सकते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकते हैं। यही नहीं इस दौरान रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया जा सकता है।
सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग के जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
सावन शिवरात्रि में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं और इन्हीं शुभ समय में शिव जी को जल चढ़ाना आपके लिए शुभ हो सकता है। आइए जानें इसके बारे में-
- ब्रह्रा मुहूर्त- 11 अगस्त प्रातः 5 बजकर 23 मिनट से लेकर प्रातः 6 बजे तक।
- अभिजीत मुहूर्त-11 अगस्त, दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- 11 अगस्त, रात्रि 9 बजकर 13 मिनट से रात्रि 9 बजकर 32 मिनट तक।
- निशिता काल का मुहूर्त- 11 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
अगर आप यहां बताए शुभ मुहूर्त में शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं तो आपके लिए शुभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि 2026: 11 अगस्त को चढ़ेगा कांवड़ का जल, डायरी में अभी नोट करें चारों पहर की पूजा का मुहूर्त
यह भी पढ़ें- क्या आप भी सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि को एक समझते हैं? अभी जान लें इन दोनों पर्वों के बीच का अंतर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।