Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रास्ते में शव यात्रा देखना शुभ या अशुभ, शास्त्रों में छिपा इसका रहस्य क्या है?

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 06:00 PM (IST)

    रास्ते में शव यात्रा देखना शकुन शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है, जो दुखों का अंत और कार्यों में सफलता का संकेत है। यह मंगल कार्यों की सूचक है और मृ ...और पढ़ें

    रास्ते में शव यात्रा दिखना: जानें शुभ संकेत और लाभ (Picture Credit: AI Generated)

    रास्ते में शव यात्रा दिखना: जानें शुभ संकेत और लाभ (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम रोज किसी न किसी ऐसी चीज का दर्शन करते हैं और उसके परिणामों के बारे में विचार करने लगते हैं। ऐसे ही राह चलते शवयात्रा देखना भी है।

    कई बार हम घर से बाहर किसी काम के लिए निकलते हैं तो रास्ते में दिखने वाली चीजों से मिलने वाले संकेतों के बारे में जरूर सोचते हैं।

    जब कभी रास्ते में किसी मृतक की शव यात्रा दिख जाती है तो मन में कई विचार आने लगते हैं, जैसे कि यह शुभ संकेत है या कोई अनहोनी हो सकती है? कहीं ऐसा तो नहीं है कि इससे जिस काम के लिए निकल रहे हैं उसमें सफलता न मिले? क्या यह किसी सकारात्मक घटना का संकेत हो सकता है?

    ऐसे न जाने कितने सवाल हमारे मन में आते हैं और हम उसके उत्तर की खोज में लग जाते हैं। आइए आपको बताते हैं रास्ते में यदि शव यात्रा दिख जाए तो उसके क्या परिणाम हो सकते हैं।

    शव यात्रा के दर्शन से दुख दूर होते हैं

    किसी भी काम के लिए बाहर जाते समय यदि शव यात्रा दिख जाए तो समझें कि जल्द ही आपके दुख दूर होने वाले हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार, यह एक शुभ संकेत माना जाता है और इससे आप जिस काम के लिए भी जा रहे हैं, उसमें सफलता अवश्य मिलती है।

    मान लीजिए आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। यही नहीं अगर आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। आपको यदि कभी शव यात्रा दिख जाए तो हाथ जोड़कर प्रणाम करें और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

    कार्यों में सफलता मिलती है

    यदि आपको रास्ते में कभी शव यात्रा दिख जाए तो आपके कार्य सफल हो सकते हैं। जो काम काफी दिनों से किसी कारण से असफल हो रहे थे उनमें भी सफलता के योग बनेंगे।

    शव यात्रा आपको दिख जाए तो खड़े होकर हाथ जोड़ के अपने कार्य की सफलता की प्रार्थना करें। निश्चित रूप से आपका कार्य सफल होगा और शव यात्रा महेश मंगल कार्यों की सूचक मानी जाती है।

    मंगल कार्यों की सूचक है  

    आपो जिस काम के लिए भी जा रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी और आपके घर में जल्द ही कोई मंगल काम हो सकता है। ऐसे में आपको हाथ जोड़कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए और बुरे विचार त्यागकर ईश्वर का जाप करना चाहिए।

    खबरें और भी

    इससे मृतक की आत्मा को शांति मिलती है और आपके रुके काम पूर्ण होते हैं। ऐसा माना जाता है कि शव यात्रा के दर्शन करने मात्र से जीवन के दुख दूर होते हैं। यह इस बात का संकेत देती है कि आपके जीवन की बड़ी समस्याएं भी अब दूर हो सकती हैं।

    अगर आपको भी राह चलते कभी शव यात्रा दिखाए दे जाए तो आपको परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि इसे ईश्वरीय कृपा मानकर आगे के जीवन में सफलता का सानेट समझना चाहिए। यही नहीं आपको मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना भी करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- अंतिम संस्कार से लौटने के बाद घर के शुद्धिकरण के लिए क्या करना चाहिए?

    यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण के अनुसार अंतिम संस्कार के बाद कितने दिनों तक सूतक मान्य रहता है? यहां जानें जरूरी नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।