अंतिम संस्कार से लौटने के बाद घर के शुद्धिकरण के लिए क्या करना चाहिए?
अंतिम संस्कार से लौटने के बाद शरीर के साथ घर का शुद्धिकरण करना जरूरी माना जाता है। इसके कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन कारण से बुरी शक्तियां घर में प ...और पढ़ें

अंतिम संस्कार से लौटने के बाद घर की शुद्धि के लिए उपाय (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
अंतिम संस्कार के तुरंत बाद स्नान करना आवश्यक है।
घर में प्रवेश से पहले नीम पत्ता चबाएं।
नकारात्मक ऊर्जा हटाने को गंगाजल का छिड़काव करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी करीबी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होना भावनाओं से भरा अनुभव होता है। एक ऐसा व्यक्ति जो आपका कोई जान-पहचान का था या घर का ही कोई सदस्य था, उसे हमेशा के लिए खो देना वास्तव में बहुत दुखद होता है।
शोक मनाने और दुख भरे माहौल में रहने से किसी की मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अंतिम संस्कार के बाद खुद को और घर को शुद्ध करना जरूरी प्रक्रिया है और शुद्दिकरण के कुछ नियम हैं जिनका पालन जरूरी है।
जब किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में जाते हैं तब उस वातावरण के आस-पास कई तरह की ऊर्जाएं मौजूद होती हैं। इन ऊर्जाओं का आपके जीवन में कोई बुरे प्रभाव न पड़ें इसके लिए शरीर की शुद्धि जरूरी होती है। आइए आपको बताते हैं कैसे अंतिम संस्कार से लौटने के बाद घर को शुद्ध कर सकते हैं। इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में शास्त्रों में भी वर्णन मिलता है।
अंतिम संस्कार के तुरंत बाद स्नान जरूरी
जब भी कोई व्यक्ति शव यात्रा में शामिल होता है या फिर श्मशान घाट से वापस आता है तो सबसे पहले उसे स्नान करने की सलाह दी जाती है। पहले के समय में शव यात्रा में शामिल होने के तुरंत बाद आस-पास की किसी नदी या कुएं में ही स्नान किया जाता था।
खबरें और भी
यही नहीं वस्त्रों समेत ही स्नान करना जरूरी होता था और उन्हीं गीले वस्त्रों में घर वापस आते थे, लेकिन समय के साथ कई चीजों में बदलाव आया, लेकिन आज भी अंतिम संस्कार से वापस आते ही स्नान करने की सलाह दी जाती है। कोशिश करें कि यदि घर के बाहर कोई पानी वाला स्थान हो तो वहीं स्नान करने के बाद घर में प्रवेश करें। इससे घर शुद्ध बना रहेगा।
घर में प्रवेश करने से पहले नीम का पत्ता चबाएं
ऐसा माना जाता है कि नीम का पत्ता शारीरिक शुध्दि के लिए बहुत अच्छा होता है। आप अंतिम संस्कार से वापस आने के बाद मुंह में नीम की कुछ पत्तियां रखें और मुख्य द्वार पर सूखी लाल मिर्च तोड़कर डाल दें। ऐसा करने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं करेगी। ऐसा माना जाता है कि शव यात्रा के स्थान पर कई तरह की नकारात्मक शक्तियां मौजूद होती हैं जो आपके साथ घर में प्रवेश कर सकती हैं। इसलिए ये उपाय आपको घर के मुख्य द्वार पर ही करने चाहिए।
मृतक के नाम से तिलांजलि दें
घर में प्रवेश से पहले मुख्य द्वार पर खड़े होकर आप सबसे पहले अंजलि में जल लें और उसमें काले टिल डालकर मृतक का नाम लेकर दरवाजे के बाहर ही छोड़ दें। ऐसा करने से मृतक की आत्मा को शांति मिलती है और आपके घर में कोई नकारात्मकता नहीं आती है।
घर को गंगाजल से शुद्ध करें
गंगाजल को अत्यंत शुभ सामग्री माना जाता है। आप मुख्य दरवाजे से लेकर घर के हर एक कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का आगम नहीं होगा। आप घर के सभी लोगों के ऊपर भी गंगाजल का छिड़काव करें।
अंतिम संस्कार से वापस आने के तुरंत बाद आपको यहां बताए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए जिससे आपके घर में किसी बुरी शक्ति का वास न हो सके और घर का शुद्दिकरण भी अच्छी तरह से हो सके।
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण में अंतिम संस्कार के नियम: दामाद क्यों नहीं देता सास-ससुर की अर्थी को कंधा?
यह भी पढ़ें- पुत्र न हो तो क्या क्या पुत्री कर सकती है माता-पिता का श्राद्ध? गरुड़ पुराण में छुपा है इसका उत्तर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।