Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shadi Ke Upay: विवाह में आ रही है कोई अड़चन, तो आजमाएं ये टोटके, जल्द होगा रिश्ता

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 10:03 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जातक की कुण्डली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने से शादी होने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के उपाय क ...और पढ़ें

    Shadi Ke Upay: विवाह में आ रही है कोई अड़चन, तो आजमाएं ये टोटके, जल्द होगा रिश्ता
    Shadi Ke Upay: विवाह में आ रही है कोई अड़चन, तो आजमाएं ये टोटके, जल्द होगा रिश्ता

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।
    2. ज्योतिष शास्त्र के विवाह के उपाय बेहद लाभकारी है।
    3. जल्द शादी के लिए गुप्त दान करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vivah Ke Upay: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित उपाय का वर्णन किया गया है। अगर आपकी शादी में कोई बाधा आ रही है और रिश्ता होकर टूट जा रहा है, तो ऐसे में आपके लिए ज्योतिष शास्त्र के टोटके फलदायी साबित होंगे। माना जाता है कि इन उपाय के जरिए मनचाहा वर और वधु की प्राप्ति होती है। साथ ही जल्द विवाह के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं विवाह से संबंधित इन उपाय के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: तुलसी से दूर रखें ये चीजें, वरना अच्छे की जगह मिलने लगेंगे बुरे परिणाम

    शादी के उपाय (Jaldi Shadi Ke Upay)

    • अगर आपकी शादी में कोई बाधा आ रही है, तो श्रद्धा अनुसार गुप्त दान करें। माना जाता है कि इससे विवाह में आ रही अड़चन दूर होती है और शादी होने के योग बनते हैं। आप अन्न और धन का दान कर सकते हैं।  
    • विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद पीपल और वट के पेड़ पर जल अर्पित करें और देशी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद रात को कपड़े में हल्दी की गांठ को बांधकर सिरहाने के नीचे रख लें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जल्द शादी होती है।

    • जिन लड़कियों को मनचाहा वर नहीं मिल रहा है, तो वह 16 सोमवार का व्रत करें। व्रत के दौरान शिव जी की पूजा कर वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करें। इस कार्य को करने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है।  
    • शास्त्रों के अनुसार, जगत जननी आदिशक्ति मां सीता की विशेष पूजा-अर्चना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मंगला गौरी स्तुति का पाठ करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा से मुक्ति मिलती है।  

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी नींद के साथ-साथ मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी