Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Mantra: शनिवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, शुभ फल की होगी प्राप्ति

    By Jagran NewsEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 07:00 AM (IST)

    शनि मंत्रों का जाप करने से भगवान बेहद शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अगर आप भी भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार को कुछ विशेष म ...और पढ़ें

    Shani Mantra: शनिवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप
    Shani Mantra: शनिवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप

    HighLights

    1. भगवान शनिदेव को कर्मफल और न्याय का देवता माना जाता है।
    2. शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है।
    3. शनिवार को शनि मंत्र जाप करना बेहद फलदायी होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Mantra: भगवान शनिदेव को कर्मफल और न्याय का देवता माना जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव की विधिपूर्वक विशेष पूजा-अर्चना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। इसके अलावा भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष दूर होता है। यदि आप भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए शनिवार को कुछ खास मंत्रों का जाप करें। धार्मिक मत है कि शनि मंत्रों का जाप करने से साधक को हर परेशानियों से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं भगवान शनि देव से संबंधित कुछ विशेष मंत्रों के बारे में।

    भगवान शनिदेव के मंत्र

    1.सफल जीवन के लिए मंत्र

    अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।

    दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।

    गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।

    आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।।

    शनिदेव का वैदिक मंत्र

    ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।

    उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।

    ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।

    ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

    यह भी पढ़ें: Puja Path Tips: क्या दीपक जलाते समय आपको भी मिलते हैं ये संकेत, तो यहां जानिए शुभ-अशुभ परिणाम

    शनि गायत्री मंत्र

    ओम भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

    शनि आह्वान मंत्र

    नीलाम्बरः शूलधरः किरीटी गृध्रस्थित स्त्रस्करो धनुष्टमान् |

    चतुर्भुजः सूर्य सुतः प्रशान्तः सदास्तु मह्यां वरदोल्पगामी ||

    शनि आरोग्य मंत्र

    ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।

    कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।

    शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।

    दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

    शनि देव का महामंत्र

    ओम निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

    छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

    शनि का पौराणिक मंत्र

    ऊँ श्रां श्रीं श्रूं शनैश्चाराय नमः।

    ऊँ हलृशं शनिदेवाय नमः।

    ऊँ एं हलृ श्रीं शनैश्चाराय नमः।

    ऊँ मन्दाय नमः।।

    ऊँ सूर्य पुत्राय नमः।।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में मिलेंगे अशुभ परिणाम

    शनि मंत्र का जाप करने से मिलेंगे ये फायदे

    अगर आप विधिपूर्वक शनि देव के मंत्रों का जाप करते हैं, तो सम्मान मिलेगा। भगवान शनिदेव को कर्म, अर्थ, धर्म और न्याय का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि शनि मंत्र का जाप करने से धन संपत्ति और वैभव मिलता है। इसके अलावा शनिदेव के मंत्रों जाप करने से भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं।

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'