Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shaniwar Daan Tips: शनिवार को दान करने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना लाभ की जगह हो जाएगा नुकसान

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 09:11 AM (IST)

    शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है, जो न्याय के देवता और कर्मफलदाता के रूप में जाने जाते हैं। शनिवार के दिन कुछ चीजों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न हो ...और पढ़ें

    Shaniwar Daan: शनिवार दान के नियम (AI Generated Image)

    Shaniwar Daan: शनिवार दान के नियम (AI Generated Image)

    HighLights

    1. शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है शनिवार का दिन

    2. शनिवार के दिन इन चीजों का दान करने से बचें

    3. जीवन में मिलने लगते हैं अशुभ परिणाम

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार के दिन विशेष रूप से शनिदेव की आराधना की जाती है। शनि दोष से पीड़ित व्यक्तियों को इस दिन पर शनिदेव की आराधना करना और उनसे संबंधित चीजोंं का दान करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन (Shaniwar ke Daan) आपको किन चीजों के दान से बचना चाहिए।

    न करें इन चीजों का दान

    शनिवार के दिन नमक का दान करना शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही शनिवार को नुकीली और धारदार चीजों के दान से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों के दान से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    shanidev i

    रखें इन बातों का ध्यान

    अगर आप शनिवार के दिन जूते-चप्पल आदि का दान कर सकते हैं, तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि वह फटे हुए या पुराने नहीं होने चाहिए। क्योंकि इससे आपको शनि देव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ ही शनिवार को प्लास्टिक और कांच से बनी चीजों का दान करना भी शुभ नहीं माना गया। ऐसे में शनिवार के दिन इन चीजों के दान से बचें।

    झेलने पड़ेंगे बुरे परिणाम

    शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। लेकिन अगर आप इस्तेमाल हुए तेल या फिर जूठे तेल का दान करते हैं, तो इससे आपको इस दान का कोई लाभ नहीं मिलता, बल्कि आपको बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।

    खबरें और भी

    sani_dev

    जरूर करें इन चीजों का दान

    शनिदेव की कृपा के लिए आप शनिवार के दिन लोहे की चीजें, काली उड़द, और सरसों के तेल आदि का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही आप अपनी क्षमता के अनुसार, गरीबों व जरूरतमंद लोगों में अन्न व धन का दान भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव की कृपा के लिए उत्तम है शनिवार, जरूर करें इन मंत्रों का जप

    यह भी पढ़ें - शनिवार को इन जगहों पर जलाएं सरसों के तेल' का दीपक, चमक जाएगी फूटी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।