Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gupt Daan Benefits: किन चीजों के गुप्त दान से मिलता है लाभ, सदा बनी रहती है देवी-देवताओं की कृपा

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 02:56 PM (IST)

    हिंदू धर्म में गुप्त दान को भी अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। गुप्तदान का अर्थ है बिना किसी को बताए, यानी बिना किसी प्रचार के दान करना। माना गया है कि ...और पढ़ें

    Importance of Gupt daan (AI Generated Image)

    Importance of Gupt daan (AI Generated Image)

    HighLights

    1. शुभ माना गया है गुप्त दान करना।

    2. गुप्त दान को कहा जाता है महादान।

    3. बनी रहती है देवी-देवताओं की कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म ग्रंथों में दान की महिमा बताई गई है। दान का अर्थ होता है कि उस वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करना। हिंदू धर्म में धार्मिक धार्मिक स्थलों, गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान करना बहुत ही शुभ माना गया है।

    माना जाता है कि दान-पुण्य करने वाले जातक को देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों का गुप्त दान (Gupt Daan Benefits) करने से आपको पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है।

    गुप्त दान का महत्व

    हिंदू धर्म के कई धर्म ग्रंथों में गुप्त दान के महत्व का वर्णन किया गया है और इसे महादान बताया गया है। यह एक ऐसा दान है, जो दिखाने के लिए नहीं, बल्कि भले की भावना के लिए किया जाता है। भागवत पुराण (स्कंद 10), अग्नि पुराण, महाभारत और मनुस्मृति आदि धर्म शास्त्रों में गुप्त दान को पुण्य फल देने वाला बताया गया है। ऐसा माना गया है कि अन्न का दान यदि गुप्त रूप से किया जाए तो इससे उसका महा फल मिलता है।

    daan i

    (AI Generated Image)

    मंदिर में करें इन चीजों का गुप्त दान

    आप मंगलवार या शनिवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर मासिच का गुप्त दान कर सकते हैं। इससे आपको नजर दोष से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप किसी शिव जी के मंदिर में लोटे का गुप्त दान भी कर सकते हैं। मंदिर में आसन का गुप्त रूप से दान करना भी बहुत ही शुभ माना गया है।

    खबरें और भी

    Daan ग

    इन चीजों का दान भी है फायदेमंद

    आप किसी को बिना बताए गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को मौसमी फलों का दान कर सकते हैं। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रहे कि फल साबुत होना चाहिए और खराब नहीं होना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

    इसके साथ ही दही का गुप्त दान करना भी काफी शुभ माना गया है। दही का गुप्त दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है, जिससे जीवन में खुशहाली और धन-वृद्धि बनी रहती है। लेकिन सूर्यास्त के बाद दही या दूध आदि का दान करने से बचें

    यह भी पढ़ें -  Swapna Shastra: अमीर बनने से पहले दिखते हैं 5 सपने, धन से भर सकती है आपकी तिजोरी

    यह भी पढ़ें - Daan ka Mahatva: दान करने से मिलता है पुण्य फल, पर भूल से भी न करें ये गलतियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।