शिवलिंग पर कौन सी सामग्री चढ़ाने से क्या लाभ मिलता है? बेलपत्र से लेकर धतूरे तक, जानें हर वस्तु के अर्पण का महत्व
सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, शहद, धतूरा और दूध जैसी विभिन्न सामग्री चढ़ाने से कई लाभ मिलते हैं और इन अर्पणों से जीवन में खुशहाली, मानसिक शांति और समस् ...और पढ़ें

शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से क्या लाभ मिलता है बेलपत्र से लेकर केसर तक जानें महत्व (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर हम भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद और जल चढ़ाते हैं। यही नहीं सावन के महीने में भक्त कई तरह के उपाय भी करते हैं, जिससे जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
ऐसे ही शिवलिंग पर अन्य सामग्रियां अर्पित की जाती हैं जिनका अलग-अलग प्रभाव होता है और सभी चीजों को चढ़ाने से कई फायदे हो सकते हैं। सावन में यदि आप भगवान शिव की प्रिय कुछ सामग्रियां शिवलिंग पर चढ़ाते हैं तो इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है और मानसिक शांति मिलती है।
भगवान शिव को बेलपत्र और धतूरे के फूल भी अत्यंत प्रिय हैं और यदि आप सावन में इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करें तो भविष्य में इसके लाभ भी दिखाई देते हैं। आइए आपको बताते हैं शिवलिंग पर अलग-अलग चीजें अर्पित करने से मिलने वाले लाभों के बारे में।
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं
अगर आप शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं तप जीवन में जितने भी संकट हैं सभी दूर होने लगते हैं। यही नहीं इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
खबरें और भी
शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं
अगर आप सावन में शिवलिंग पर शहद चढ़ाएंगे तो आपको सौंदर्य की प्राप्ति हो सकती है और आपके वैवाहिक जीवन में हमेशा मिठास बनी रहेगी और पारिवारिक जीवन भी सुखी रहता है।
शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं
शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से आपके जीवन से किसी भी तरह का भय दूर होता है और आपको जीवन में समृद्धि मिलती है। यही नहीं इस उपाय से आपके आस-पास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।
शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं
सावन के महीने में शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और जीवन में शांति बनी रहती है। यही नहीं इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है और सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।
शिवलिंग पर दही चढ़ाएं
सावन के महीने में यदि आप शिवलिंग पर दही चढ़ाते हैं तो इससे जीवन में हर्ष और उल्लास बना रहता है और समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
शिवलिंग पर घी चढ़ाएं
यदि आप शिवलिंग पर घी चढ़ाते हैं तो आपको तेज की प्राप्ति होती है और कोई बड़ा से बड़ा काम भी मिनटों में सफल हो सकता है।
शिवलिंग पर चंदन चढ़ाएं
यदि आप शिवलिंग पर चंदन चढ़ाते हैं तो आपको समाज में मान और सम्मान पूर्ण रूप से मिलता रहता है और आप किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते सकते हैं।
शिवलिंग पर तिल चढ़ाएं
शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से व्यक्ति के समस्त पाप और समस्त रोगों का नाश हो जाता है। इस उपाय से आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है और समस्याओं से बाहर निकलने की शक्ति मिलती है।
शिवलिंग पर केसर चढ़ाएं
अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं और बिना वजह लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो आप शिवलिंग पर केसर के कुछ धागे जरूर चढ़ाएं।
अगर आप भी सावन के पूरे महीने शिवलिंग का जलाभिषेक करते समय इन चीजों को अर्पित करेंगे तो आपके जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- सावन विशेष: शिवलिंग पर चढ़ाई गई सामग्री का बाद में क्या करें? जानें विसर्जन के सही नियम
यह भी पढ़ें- सावन मास: महादेव को बेहद प्रिय हैं ये 11 पत्ते, कृपा पाने के लिए जरूर करें अर्पित
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।