विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shivling Puja Niyam: शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, जानें इनके पीछे की पौराणिक वजह

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Wed, 18 Mar 2026 11:10 AM (IST)

शिवलिंग की पूजा में कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित नहीं करनी चाहिए, वरना आपको पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता।

Shivling Puja Niyam in hindi (Picture Credit: Freepik)

Shivling Puja Niyam in hindi (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. शिव-पार्वती के आदि-अनादि एकल रूप में होती है शिवलिंग पूजा

  2. शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिव

  3. कुछ चीजें शिवलिंग पर अर्पित करने से नहीं मिलता पूजा का लाभ

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शिवलिंग की पूजा की जाती है। जहां शिवलिंग की पूजा (Shivling Puja Niyam) के दौरान बेलपत्र, गंगाजल, दूध और शहद आदि अर्पित किए जाते हैं, वहीं शास्त्रो में कुछ ऐसी चीजों का भी वर्णन किया गया है, जिन्हें भूल से भी शिवलिंग पर अर्पित नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कुछ मान्यताएं भी मिलती हैं।

इसलिए नहीं चढ़ती तुलसी

जहां भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूरी रूप से अर्पित किया जाता है, वहीं शिवलिंग पर तुलसी चढ़ाने की मनाही होती है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा भी मिलती है, जिस के अनुसार, वृंदा एक पतिव्रता नारी थी, जिसे आज हम तुलसी के नाम से जानते हैं। वह जलंधर राक्षस की पत्नी थी।

उसके पतिव्रता धर्म के कारण जालंधर को हराना मुश्किल था। इसलिए भगवान विष्णु ने छल से वृंदा का पतिव्रत धर्म भंग किया और भगवान शिव ने जालंधर का वध कर दिया था। इसी वजह से शिवलिंग पर तुलसी चढ़ाना वर्जित है।

shivling i

(Picture Credit: Freepik)

इस तरह हुई शंख की उत्पत्ति

शिवलिंग की पूजा में शंख का उपयोग करना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसके पीछे भी एक पौराणिक कथा मिलती है, जिसके अनुसार, पौराणकि काल में शंखचूड नामक एक दैत्य से सभी देवता परेशान थे। ऐसे में भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से उस दैत्य को भस्म कर दिया। उस भस्म से शंख की उत्पत्ति हुई। इसलिए शिव जी की पूजा में शंख से जल चढ़ाना वर्जित है।

केतकी के फूल को मिला था ये श्राप

शिवलिंग पर केतकी का फूल अर्पित करना भी शुभ नहीं माना जाता। इसका पौराणिक कारण यह माना जाता है कि ब्रह्मा जी के झूठ में गवाह बनने के कारण शिव जी ने केतकी को अपनी पूजा में वर्जित कर दिया था।

Shivling Puja ग

(AI Generated Image)

न चढ़ाएं ये चीजें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी को कभी भी सिंदूर, हल्दी, नारियल पानी व टूटे हुए चावल भी अर्पित नहीं करने चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने से आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता।

यह भी पढ़ें - आखिर शिवलिंग के सामने ही क्यों विराजमान होते हैं नंदी, क्या आप जानते हैं यह पौराणिक रहस्य?

यह भी पढ़ें - Shivling Niyam: शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद खाना चाहिए या नहीं? क्या कहता है शास्त्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।