Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बजरंगबाण का पाठ घर पर नियमित करना चाहिए? प्रेमानंद जी महाराज से जानें इस प्रश्न का सही जवाब

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    प्रेमानंद जी महाराज ने स्पष्ट किया है कि बजरंग बाण का पाठ घर पर नियमित रूप से किया जा सकता है, जिससे कई आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। उन्होंने संकटों से म ...और पढ़ें

    घर पर बजरंग बाण का नियमित पाठ (Picture Credit: AI Generated)

    घर पर बजरंग बाण का नियमित पाठ (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ के कई नियम बनाए गए हैं और उनका पालन जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग नियमित रूप से किसी भगवान की पूजा करते हैं उन्हें समस्त दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

    ऐसे ही हनुमान जी की पूजा के लिए भी कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं जिनका पालन जरूरी होता है और मुख्य रूप से मंगलवार के दिन यदि कोई हनुमान जी की पूजा करता है तो उसके आपको जीवन में बहुत से लाभ दिखाई देने लगते हैं। हनुमान जी की पूजा में सबसे जरूरी है हनुमान चालीसा का पाठ करना।

    वहीं उनका एक और अचूक मंत्र बजरंग बाण को माना जाता है। इसके बारे में भक्तों के मन में कई सवाल होते हैं कि क्या घर में बजरंग बाण का पाठ किया जा सकता है? क्या बजरंग बाण का पाठ नियमित करना चाहिए? एक भक्त के इसी सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद जी महाराज क्या कहते हैं, यहां जानें।

    क्या बजरंग बाण का पाठ नियमित कर सकते हैं?

    प्रेमानंद जी महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि जिस तरह से हम हनुमान चालीसा रोज पढ़ते हैं क्या उसी तरह से बजरंगबाण का पाठ नियमित रूप से किया जा सकता है?

    खबरें और भी

    इस प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि हां प्रतिदिन हम घर में इसका जाप कर सकते हैं। यही नहीं यदि हम ईश्वर की भक्ति में लीन होकर जाप करते हैं तो इसके लाभ भी मिलते हैं और मन बाहरी आडंबरों से दूर रहता है।

    बजरंग बाण का पाठ करने के फायदे

    माना जाता है कि बजरंग बाण का नियमित पाठ करने से कई आध्यात्मिक और मानसिक लाभ मिलते हैं जैसे इसका पाठ किसी भी संकट से मुक्ति दिलाने वाला होता है और हनुमान जी की ऊर्जा का आह्वान करने से जीवन में निडरता और दृढ़ संकल्प की भावना आती है।

    बजरंग बाण का नियमित पाठ करने से मन को शांति मिलती है और चिंताएं कम होती हैं। इसका पाठ मन में एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है और इससे शांति का भाव जागृत होता है। जिस स्थान पर बजरंग बाण का पाठ नियमित रूप से किया जाता है वहां से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है।

    घर में बजरंग बाण का पाठ करने के नियम

    बजरंग बाण के पाठ का पूरा लाभ उठाने के लिए कुछ नियमों का पालन जरूरी माना जाता है। आइए जानें कौन से हैं वो नियम-

    • इसके पाठ के लिए एक साफ और शांत जगह चुनें। शांत माहौल में घी का दीपक जलाकर बजरंग बाण का पाठ करें।
    • आप किसी लाल रंग के आसन पर पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठें।
    • पाठ शुरू करने से पहले हनुमान जी को लाल फूल, सिंदूर और गुड़ अर्पित करें।
    • आप बजरंग बाण का पाठ 11 या 21 बार करें तो अत्यंत शुभ माना जाता है।

    अगर आप भी घर में बजरंग बाण का पाठ करते हैं तो यहां बताए नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- Bajrang Baan Benefits: मंगलवार को बजरंग बाण के पाठ से मिलेगी हर डर से मुक्ति, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

    यह भी पढ़ें- Shaniwar Ke Upay: क्या है बजरंग बाण पढ़ने की सही विधि? शनिवार को इन नियमों से पाठ करने से मिलता है दोगुना फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।