विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुलसी के गमले में शिवलिंग रखना सही या गलत? शिव पुराण में लिखा है इसका उत्तर

Updated: Wed, 19 Aug 2026 08:58 AM (IST)

घर में शिवलिंग की स्थापना करना शुभ माना जाता है और इसके कुछ नियम हैं जिनका पालन जरूरी होता है। आइए यहां जानें कि शिवलिंग को गमले में रखें ठीक है या नहीं?

तुलसी के गमले में शिवलिंग रखने से पहले जानें शिव पुराण के नियम (Picture Credit: AI Generated)

तुलसी के गमले में शिवलिंग रखने से पहले जानें शिव पुराण के नियम (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. शिव पुराण के अनुसार तुलसी के गमले में शिवलिंग रखना वर्जित है।

  2. वृंदा ने शिव को जालंधर के वध का कारण मानकर त्याग दिया।

  3. शिवलिंग को शमी या बेलपत्र के पौधे के पास रखना शुभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है और घर पर उनकी पूजा लोग विधि-विधान से करते हैं। भगवान शिव के शिवलिंग स्वरूप की पूजा करने के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन जरूरी माना जाता है, जिससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त मिल सके।

ऐसे ही अगर आप शिवलिंग को घर पर रखते हैं तो उसके भी कुछ नियम बनाए गए हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग शिवलिंग की स्थापना घर के मंदिर में न करके घर में रखे किसी पौधे के गमले में कर देते हैं। यही नहीं कई लोग तुलसी के गमले में भी शिवलिंग रख देते हैं।

मन में एक सवाल यह आता है कि क्या ऐसा करना शास्त्रों के अनुसार सही है? अगर आप भी तुलसी के गमले में शिवलिंग रखते हैं तो यहां इसके लिए बताए नियमों के बारे में जरूर पढ़ें।

तुलसी के गमले में शिवलिंग रखना ठीक है?

शिव पुराण में बताया गया है कि शिवलिंग पर तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए, इस वजह से तुलसी के गमले में भी शिवलिंग रखना शास्त्र संवत नहीं माना जाता है।

शिव महापुराण में लिखी कथा के अनुसार, तुलसी का पूर्व जन्म में नाम वृंदा था, जो जालंधर नामक राक्षस की पत्नी थीं। जालंधर वैसे तो भगवान शिव का ही अंश था, लेकिन अपने बुरे कर्मों की वजह से भगवान शिव ने जालंधर का वध कर दिया।

वृंदा पतिव्रत स्त्री थीं, इस वजह से शिव जी को जालंधर के वध का जिम्मेदार मानते हुए वो हमेशा के लिए भगवान शिव से विमुख हो गईं। इसी कारण से आपको कभी भी तुलसी के साथ शिवलिंग नहीं रखना चाहिए।

शिवलिंग को किस पौधे में के साथ रखा जा सकता है

वैसे तो शिवलिंग को घर के मंदिर में रखना सबसे ज्यादा शुभ है, लेकिन अगर आप इन्हें किसी पौधे के साथ रखना चाहते हैं तो शमी का पौधा सबसे शुभ माना जाता है।

इसके साथ ही, अगर घर में गमले में बेलपत्र का पौधा लगा है तो आप उसके पास भी शिवलिंग को रख सकते हैं। भगवान शिव को शमी और बेलपत्र अत्यंत प्रिय होता है, इस वजह से शिवलिंग को इन पौधों के पास रखना भी शुभ होता है।

हालांकि, अगर आप शमी के पौधे के पास शिवलिंग रख रहे हैं तो ध्यान रखें कि शमी के गमले के भीतर शिवलिंग रखने के बजाय इस गमले के पास किसी साफ चौकी पर शिवलिंग की स्थापना करें।

क्या गमले के भीतर शिवलिंग रखना ठीक है?

अगर आप घर में शिवलिंग की स्थापना कर रहे हैं तो इसे किसी गमले में रखने के बजाय मंदिर या आस-पास के किसी साफ स्थान पर ही रखें।

घर में शिवलिंग की स्थापना हमेशा सही नियमों से ही करनी चाहिए जिससे उनकी पूजा का पूर्ण फल मिले। जिस स्थान पर शिवलिंग रखें वहां जल लहरी भी होनी चाहिए।

अगर आप भी अपने घर पर गमले में शिवलिंग रखते हैं तो आपको इसे सही ज्योतिष नियम के अनुसार ही रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सावन में स्थापित कर रहे हैं शिवलिंग? तो अभी जान लें ये जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- वास्‍तु शास्‍त्र: किस दिशा में बैठकर शिवलिंग की पूजा करने से क्‍या मिलेगा फल ?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।