विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन में स्थापित कर रहे हैं शिवलिंग? तो अभी जान लें ये जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:30 PM (IST)

सावन में घर पर शिवलिंग स्थापित करने के लिए वास्तु शास्त्र और शिव पुराण के नियमों का पालन करना चाहिए। शिवलिंग को ईशान कोण में और जलाधारी को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है, जिससे महादेव की कृपा प्राप्त होती है।

किस दिशा स्थापित करें शिवलिंग (Picture Credit- AI Generated)

किस दिशा स्थापित करें शिवलिंग (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है। वहीं, इस माह का समापन 28 अगस्त को होगा। यह शुभ महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में शिवलिंग का विशेष जलाभिषेक किया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग का विधिपूर्वक जलाभिषेक करने से भक्त को महादेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन में घर में शिवलिंग स्थापित करना लाभकारी माना जाता है। वास्तु शास्त्र और शिव पुराण में शिवलिंग को स्थापित करने के नियम के बारे में बताया गया है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस दिशा में शिवलिंग को स्थापित करना चाहिए।

किस दिशा में स्थापित करें शिवलिंग?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन में शिवलिंग को स्थापित करने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को दिशा को शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है।

shivling puja vidhi

(Picture Credit- AI Generated)

किस दिशा में होनी चाहिए जलाधारी

शिवलिंग में जलाधारी निचला हिस्सा होता है। शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल, दूध जलाधारी से बहकर बाहर निकलता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शिवलिंग की जलाधारी उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सावन 2026: शिव पूजा में किस तेल का दीपक जलाना होता है शुभ? स्कंद पुराण में बताए गए हैं जरूरी नियम

पूजा करते समय किस दिशा में होना चाहिए मुख?

एक बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा के दौरान आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है।

शिवलिंग के सामने नंदी जी को विराजमान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बिना नंदी के शिवलिंग की स्थापना अधूरी मानी जाती है।

ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग से जुड़े इन नियम का पालन करने से साधक के घर में घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही महादेव की कृपा प्राप्त होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • शिवलिंग को गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए।
  • इसके अलावा शिवलिंग के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • शिवलिंग के पास रोशनी होनी चाहिए।
  • शिवलिंग का अभिषेक करते समय सच्चे मन से मंत्रों का जप करें।
  • पूजा का पूर्ण फल तभी प्राप्त होगा, जब शिवलिंग शुभ दिशा में स्थापित होगी।

यह भी पढ़ें- 30 जुलाई 2026 कांवड़ यात्रा आरंभ: बिना कांवड़ लाए भी घर पर जलाभिषेक करके पा सकते हैं भोलेनाथ की कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।