Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावण मास में बच्चों में अनुशासन और संस्कार विकसित करने के 3 अचूक तरीके

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:00 PM (IST)

    सावन का महीना बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए बेहद खास है। इस दौरान उन्हें मंदिर जाने, 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने और शिव कथाएं सुनने के लिए प्रे ...और पढ़ें

    श्रावण मास में भगवान शिव से जुड़ी सरल साधना बच्चों के लिए (Picture Credits- AI Image)

    श्रावण मास में भगवान शिव से जुड़ी सरल साधना बच्चों के लिए (Picture Credits- AI Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना आध्यात्मिक और व्यवहारिक दोनों नजरिये से बेहद खास माना जाता है। भगवान शिव के इस महीने में चारों ओर हरियाली, बारिश और सुहाना मौसम भक्ति को और खास बना देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि, बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए भी श्रावण मास का महीना बड़ा ही खास है।

    इस पवित्र महीने में भक्ति के साथ-साथ अनुशासन का भी ध्यान रखा जाता है। ऐसे में श्रावण मास के दौरान अपने बच्चों को ये तीन अनुशासन जरूर सिखाएं, जो उनके बौद्धिक विकास के साथ-साथ भविष्य की आदतों पर भी अच्छा असर दिखाएगा।

    श्रावण मास के महीने में बच्चों को कौन-सी 3 बात सिखानी चाहिए?

    मंदिर जाने की आदत डाले

    श्रावण मास के दौरान अपने बच्चों को मंदिर जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कोशिश करें कम से कम प्रत्येक सोमवार के दिन घर के बच्चे शिव मंदिर जाए और शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न तो होती ही हैं।

    इसके अलावा जीवन में आने वाली हर बाधा और संकट को दूर करने में भी मदद करते हैं। माना जाता है कि, शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में श्रावण मास में यह आदत आपके बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव दिखाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है।

    खबरें और भी

    shravan maas parenting tips 3 lord shiva habits for childrens bright future

    पंचाक्षरी मंत्र का जाप

    श्रावण मास में भगवान शिव से जुड़े पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह मंत्र है 'ऊं नमः शिवाय' जो पांच अक्षर, संसार के पंच तत्व, पृथ्वी, आकाश, जल, अग्नि और वायु का प्रतिनिधित्व करता है। श्रावण मास में इस मंत्र का जाप करना बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी उतना ही प्रभावी है।

    भगवान शिव की कथाओं को सुनना

    श्रावण मास के दौरान बच्चों को भगवान शिव से जुड़ी कथाओं सुनाना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे भगवान शिव से गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे। भगवान शिव की प्रत्येक कथा एक गहरे और सच्चे सबक का प्रतीक है।

    श्रावण मास के दौरान ये तीनों साधना आपके बच्चे में धैर्य, अनुशासन और सकारात्मक बदलाव की पहल करता है। इस सावन अपने बच्चों के साथ ये तीन प्रैक्टिस आज से ही शुरू करें।

    यह भी पढ़ें- सावन में शिव पूजा से ऐसे खत्म होगा कालसर्प दोष, नोट कर लें ये 5 आसान उपाय

    यह भी पढ़ें- क्या सावन में नाग-नागिन को नाचते देखना सच में सौभाग्य लाता है? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र और विज्ञान!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।