Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shubh Sanket: घर से निकलते समय दिखें ये चीजें, तो समझें कि जल्द खुलने वाली है किस्मत

    Updated: Tue, 13 May 2025 11:06 AM (IST)

    शकुन शास्त्र में बताया गया है कि प्रकृति के कुछ संकेत हमें शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत दे सकते हैं। इन संकेतों का प्रभाव हमारे भविष्य पर भी पड़ सकता है। ...और पढ़ें

    Shubh Ashubh Sanket in hindi (Picture Credit: Freepik)
    Shubh Ashubh Sanket in hindi (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. शकुन शास्त्र में बताए गए हैं शुभ या अशुभ संकेत।
    2. घर से निकलते समय कुछ चीजों का दिखता होता है शुभ।
    3. जरूरी काम के पूरे होने का संकेत देते हैं ये जानवर।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मान्यताओं के अनुसार, घर से निकलते समय कुछ चीजों का दिखना शुभ माना जाता है। कुछ चीजें अच्छे दिन की ओर संकेत करती हैं, तो वहीं कुछ चीजें आपका जरूरी काम बनने की ओर इशारा करती हैं। चलिए जानते हैं कि शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) इस बारे में क्या कहता है।

    शुभ है इनका दिखना

    ऐसा माना जाता है कि अगर आपको सुबह-सुबह अपने काम पर जाते समय रास्ते में सफाई कर्मचारी या सड़क पर झाड़ू लगाने वाला दिखाई देता है, तो यह माना जाता है कि आपका दिन अच्छा जाने वाला है। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार, अगर आपको रास्ते में भिखारी दिखाई देता है, तो यह भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

    जब दिखाई दें ये जानवर

    अगर आपको घर से निकलते समय अगर आपको हाथी दिखाई देता है, तो यह एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसी के साथ पक्षी या चिड़िया का घोंसला देखना भी सफलता प्राप्ति के संकेत है। वहीं अगर किसी व्यक्ति को काम पर जाते समय गाय या फिर दूध पीता हुआ गाय का बछड़ा दिखाई देता है, तो यह एक अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर की छत पर सामान रखने से पहले जरूर जान लें वास्तु नियम, वरना हो सकता है नुकसान

    ये भी है एक शुभ संकेत

    अगर आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं और इसी दौरान आपको रास्ते में मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई देती है, तो इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसी के साथ शंख की ध्वनि सुनाई देना भी एक बहुत ही शुभ संकेत है, जो व्यक्ति को जीवन में कोई अच्छी घटना घटने का संकेत देती है।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    (Picture Credit: Freepik)

    क्या कहता है शकुन शास्त्र

    शकुन शास्त्र में यह बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को घर से निकलते समय फूल माला दिखाई देती है, तो इसका यह है अर्थ माना जाता है कि आपके घर में जल्द ही कोई मांगलिक कार्य होने वाला है। इसलिए इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा गया है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: रात में किए गए ये 4 काम माने जाते हैं अशुभ, मिलते हैं बुरे परिणाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।