Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर की छत पर सामान रखने से पहले जरूर जान लें वास्तु नियम, वरना हो सकता है नुकसान

    Updated: Sun, 11 May 2025 12:01 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से के लिए कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखने पर व्यक्ति को जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज हम आपको छत (Vastu ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Roof (Picture Credit: Freepik)
    Vastu Tips for Roof (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. घर में जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।
    2. वास्तु का ध्यान रखने से आती है पॉजिटिवटी।
    3. छत पर वास्तु के अनुसार पौधे रखने से मिलता है लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर से लेकर ऑफिस तक से संबंधित वास्तु नियम बताए गए हैं, जिनकी अनदेखी करने पर व्यक्ति को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपको छत पर क्या चीजें रखने से फायदा मिल सकता है। साथ ही जानते हैं कि घर की छत पर किन चीजों को रखने से बचना चाहिए।

    रखें ये चीजें

    त्रिशूल भगवान शिव के अस्त्र समेत कई देवी-देवताओं का भी अस्त्र है। वास्तु के अनुसार अगर आप अपने घर की छत पर त्रिशूल लगाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। आप इसे छत की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

    (Picture Credit: Freepik)

    लगाएं ये पेड़-पौधे

    अगर आप अपने घर की छत पर वास्तु के अनुसार, पेड़-पौधे लगाते हैं, तो इससे आपको विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। आप छत पर तुलसी, गेंदा आदि जैसे छोटे पेड़-पौधे उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। इसी के साथ उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल वाले पौधे लगाना भी शुभ माना जाता है।

    वहीं बड़े पेड़-पौधों को लगाने के लिए दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, आपको पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फूल वाले पौधे जैसे चांदनी, चमेली और मोगरा आदि लगाने से काफी लाभ मिल सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें -   Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की इन 4 टिप्स को जरूर करें फॉलो, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

    (Picture Credit: Freepik)

    न रखें ये चीजें

    कई लोग घर की छतों पर जंग लगा हुआ सामना या फिर खराब पड़ा फर्नीचर जैसे टूटी हुई कुर्सी, पलंग, टेबल आदि रख देते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना गया।

    कई लोग अपनी छत पर पेड़-पौधे भी लगाते हैं, लेकिन इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि आपकी छत पर सूखे पेड़-पौधे नहीं होने चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर की छत पर ये सभी चीजें रखने से नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें -   Vastu tips: वास्तु के अनुसार घर में रखें ये मूर्तियां, शोभा के साथ-साथ बढ़ेगी समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।