यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: रात में किए गए ये 4 काम माने जाते हैं अशुभ, मिलते हैं बुरे परिणाम
वास्तु शास्त्र में जीवन से जुड़ी से कई समस्याओं के उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में रात को कुछ कामों को करने ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात में कुछ काम नहीं करना चाहिए।
- वर्जित कामों को करने से अशुभ परिणाम मिलते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय में कुछ कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र में उन कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है, जिन्हें रात को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रात के समय वर्जित कामों करने से व्यक्ति को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for Night) के अनुसार जानते हैं कि रात के समय में कौन-से काम नहीं करने चाहिए।

(Pic Credit- Freepik)
रात में नाखून काटना माना जाता है अशुभ
इसके अलावा रात के समय नाखून काटना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय में नाखून काटने से साधक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है। साथ ही मानसिक और आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की इन 4 टिप्स को जरूर करें फॉलो, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी
(Pic Credit- Freepik)
बनी रहेगी आर्थिक तंगी की समस्या
वास्तु जानकारों के अनुसार, सूर्यास्त होने के बाद घर में झाड़ू भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है, जिसकी वजह से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तंगी बनी रहती है।
.jpg)
(Pic Credit- Freepik)
इस बात का रखें खास ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदे बिस्तर पर सोने से व्यक्ति के मन में नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है। साथ ही जीवन में कई तरह की समस्या बनी रहती है। इसलिए सोने से पहले एक खास बात का ध्यान रखें कि बिस्तर गंदा न हो। ऐसा माना जाता है कि साफबिस्तर पर सोने से मानसिक शांति मिलती है। इसलिए अगर बिस्तर गंदा है, तो उसे दिन में ही साफ कर लें।
खबरें और भी
.jpg)
(Pic Credit- Freepik)
नकारात्मक ऊर्जा होगी उत्पन्न
कई लोग सोने से पहले किताब पढ़ते हैं और सोते समय किताब को तकिये के नीचे रख देते हैं, लेकिन इस तरह की गलती को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय तकिये के नीचे किताब रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और बुध ग्रह कमजोर होता है, जिसकी वजह से जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की छत पर सामान रखने से पहले जरूर जान लें वास्तु नियम, वरना हो सकता है नुकसान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'