शुक्र प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें 6 गलतियां, रुक सकती है घर की बरकत
12 जून को शुक्र प्रदोष व्रत पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाएगी। इस दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए ताकि व्रत का पूर्ण फल मिले और घर मे ...और पढ़ें
-1781093036345_m.webp)
शुक्र प्रदोष व्रत के दिन न करें गलतियां (Image Source: AI-Generated)
HighLights
तामसिक भोजन और मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें
प्रदोष काल में सोने और काले वस्त्र पहनने से बचें
शिवलिंग पर तुलसी, सिंदूर, हल्दी अर्पित न करें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 जून को शुक्र प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन शिव पूजन करने से साधक को सभी भय से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
इस दिन कुछ गलतियों को करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं और व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
1. खान-पान से जुड़ी गलतियां- प्रदोष व्रत के दिन लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से महादेव नाराज हो सकते हैं और व्रत खंडित हो सकता है।
2. पूजा से जुड़ी गलतियां- प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजन करने के लिए प्रदोष काल को शुभ माना जाता है। इसलिए प्रदोष काल के दौरान भूलकर भी सोना नहीं चाहिए।
3. शिवलिंग पर अर्पित न करें ये चीजें- शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते, सिंदूर और हल्दी अर्पित नहीं करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तरह की गलती को करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं और जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी
-1781094972220.jpg)
4. काले कपड़े न पहनें- प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े न पहनें। इस दिन शुक्रवार है, तो ऐसे में आप सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
5.विवाद और क्रोध- प्रदोष व्रत के दिन घर में किसी से वाद-विवाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी भी महिला और कन्या का अपमान न करें।
6. बुरी संगत और विचार- मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या बुरे विचार न लाएं और ब्रह्मचर्य का पूर्ण रूप से पालन करें। ऐसा करने से घर की बरकत रुक सकती है।
शुक्र प्रदोष व्रत 2026 डेट और टाइम
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 जून को रात 07 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 13 जून को शाम 04 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में 12 जून को शुक्र प्रदोष व्रत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- शुक्र प्रदोष व्रत पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, बस इस शुभ मुहूर्त में कर लें महादेव की पूजा
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कन्यादान जितना पुण्य देता है यह एक व्रत? देखें 10 महाव्रतों की लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।