Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विवाह में हो रही है देरी या करनी है लव मैरिज? तो सीता नवमी पर ये उपाय आएंगे आपके काम

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 10:04 AM (IST)

    वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में सीता नवमी मनाई जाती है। यह तिथि माता सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। ...और पढ़ें

    सीता नवमी पर करें ये खास उपाय

    सीता नवमी पर करें ये खास उपाय

    HighLights

    1. सीता नवमी पर करें सीता-राम की संयुक्त पूजा

    2. माता सीता को अर्पित करें सुहाग की सामग्री

    3. वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए चढ़ाएं सिंदूर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सीता नवमी का पर्व शनिवार, 25 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस तिथि पर शीघ्र विवाह के लिए मां सीता और प्रभु श्री राम की संयुक्त पूजा करना सबसे उत्तम उपाय माना गया है। ऐसे में आज हम आपको सीता नवमी के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी मिलता है।

    पूजा में जरूर करें ये काम

    • सीता नवमी के दिन व्रत करें और 108 बार 'ॐ जानकी रामाभ्यां नमः' मंत्र का जप करें।
    • पूजा में माता सीता को सिंदूर, लाल चुनरी और सोलह शृंगार का सामान चढ़ाएं।
    • सीता नवमी की पूजा में जानकी स्तोत्र का पाठ करें, इससे विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
    • अगर आप पूजा में राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करते हैं, तो इससे मंगल दोष के कारण हो रही देरी दूर होती है।
    sitaji i

    करें ये खास उपाय

    सीता नवमी के दिन पीले कपड़ा लेकर उसमें 5 हल्दी की गांठ बांधें और इसे माता सीता के चरणों में अर्पित कर दें। इसके बाद अपनी मनोकामना कहें और पूजा के बाद इस पोटली को अपने पास रख लें। ऐसा करने से जातक के लिए जल्द ही विवाह के योग बनने लगते हैं।

    प्रेम विवाह के लिए उपाय

    जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, वह पूरी निष्ठा के साथ सीता नवमी के दिन व्रत रखें और माता सीता और श्री राम की पूजा करें। इस दिन पर माता सीता को सुहाग का सामान जैसे चूड़ी, सिंदूर और साड़ी या फिर चुनरी आदि जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही किसी ब्राह्मण स्त्री को शृंगार की सामग्री दान के रूप में दें। ऐसा करने से साधक को माता सीता और श्रीराम का आशीर्वाद मिलता है, जिससे प्रेम विवाह में आ रही अचड़ने दूर हो सकती हैं।

    sita-navami ai (1)

    (Picture Credit- AI Generated)

    शादीशुदा जीवन में बना रहता है प्रेम

    सुहागिनों के लिए सीता नवमी के दिन व्रत करना और विधि-विधान से मां सीता व श्रीराम की पूजा करना शुभ माना गया है। इस दिन माता सीता को सुहाग की सामग्री जरूर अर्पित करें। माता सीता को सिंदूर अर्पित करने के बाद इसी में से अपनी मांग में भी सिंदूर लगाएं और इस अपने पास ही रख लें। बाकी का सामान किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को दान कर दें। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - कैलाश पर्वत उठाने वाला रावण क्यों नहीं उठा पाया धनुष? पढ़ें सीता स्वयंवर की अनसुनी कथा

    यह भी पढ़ें - साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा हैं माता जानकी, सुख-समृद्धि के लिए सीता नवमी पर करें ये काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।