यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Somvar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और सुख-शांति मिलती है। भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त ...और पढ़ें

HighLights
- सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-व्रत करने का विधान है।
- शिव पूजन करने से सुख-शांति मिलती है।
- सोमवार के दिन रुद्राक्ष का दान करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्लीI Somvar Ke Upay: सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-व्रत करने का विधान है। ज्योतिषियों के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो जाता है, तो व्यक्ति को मानसिक तनाव की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा घर में खुशियों का आगमन होता है और सुख-शांति मिलती है। भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से साधक की मनचाही मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा सभी तरह के दुखों से निजात मिलती है, तो चलिए जानते हैं सोमवार के दिन कौन से उपाय करके साधक अपने जीवन को सुखमय बना सकता है।
.jpg)
सोमवार के उपाय
अगर आप परिवार में क्लेश की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सोमवार को स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद शीशम के पेड़ के सामने सुख-शांति की कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। कलह की स्थिति से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Amavasya List 2024: साल 2024 में कब-कब है अमावस्या? यहां देखें पूरी लिस्ट
अगर वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं है। पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद की समस्या चल रही है, तो सोमवार को शिव मंदिर में रुद्राक्ष का दान करें। मान्यता है कि मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से साधक के वैवाहिक जीवन में सुख- शांति का आगमन होता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
इसके अलावा आप महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है, तो सोमवार के दिन विधिपूर्वक शिवलिंग का अभिषेक करें। धार्मिक मत है कि इस उपाय को करने से साधक पर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए सोमवार के दिन तांबे के लोटे में गंगाजल और काले तिल डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनि की बाधा से निजात मिलती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Niyam: रविवार के दिन तुलसी में जल क्यों नहीं देना चाहिए? जानें इसका धार्मिक कारण
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।