विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंडली में केतु मजबूत है तो दिखते हैं ये 4 संकेत, अचानक से बदल सकता है जीवन जीने का तरीका

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:03 PM (IST)

कुंडली में केतु के मजबूत होने पर जीवन में कई बड़े बदलाव आते हैं, जो व्यक्ति को आध्यात्मिकता और नकारात्मकता से दूरी की ओर ले जाते हैं।

मजबूत केतु ऐसे बदलता है जीवन और मिलती है आंतरिक शांति (Picture Credit: AI Generated)

मजबूत केतु ऐसे बदलता है जीवन और मिलती है आंतरिक शांति (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. नकारात्मक लोगों और रिश्तों से दूरी बनाना।

  2. आध्यात्मिक उन्नति और पूजा-पाठ में रुचि बढ़ना।

  3. भौतिक सुखों से विरक्ति, आंतरिक खुशी की तलाश।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। केतु को एक छाया ग्रह माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि किसी व्यक्ति की कुंडली में इसकी स्थिति भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। अगर केतु की स्थिति मजबूत है तो जीवन में सफलता के योग बन सकते हैं, वहीं कमजोर केतु किसी भी व्यक्ति को अर्श से फर्श पर ला सकता है।

वैदिक ज्योतिष में, केतु को आध्यात्मिकता, ज्ञान, मोह-माया से दूरी और आंतरिक बदलाव से जोड़ा जाता है। यह उन ग्रहों के विपरीत होता है जो भौतिक सफलता या बाहरी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

केतु आपको आत्म-खोज और जीवन की गहरी समझ की ओर ले जाता है। इसके प्रभाव से जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ संकेतों के बारे में जो आपकी कुंडली में केतु की मजबूत स्थिति को दिखाते हैं।

गलत सोच वालों से दूरी

केतु के प्रभाव का एक सबसे बड़ा संकेत यह होता है कि आप खराब रिश्तों और माहौल से खुद को अलग कर लेते हैं। अपनी ऊर्जा खत्म करने वाली स्थितियों में बने रहने के बजाय, आप आगे बढ़ना आसान समझते हैं। आप ऐसे लोगों से खुद ही दूरी बना लेते हैं, जो आपके बारे में गलत विचार रखते हैं। ऐसे में आप शांति को चुनते हैं। इस स्थिति में आप बेवजह तनाव और भावनात्मक उथल-पुथल से बचने लगते हैं।

पूजा-पाठ में लगता है मन

यदि आपके जीवन में आध्यात्मिक उन्नति दिखाई दे तो समझें कि आपकी कुंडली में केतु की स्थिति मजबूत है। ऐसे में व्यक्ति का मन अचानक से पूजा-पाठ में लगने लगता है। केतु की स्थिति आपकी आंतरिक आवाज को और मजबूत करती है और आप खुद की समझ पर ज्यादा भरोसा करने लगते हैं। ऐसे में आप स्वाभाविक रूप से आध्यात्मिक कार्यों और आत्म-चिंतन की ओर आकर्षित होते हैं। चाहे वह ध्यान हो, प्रार्थना हो या आध्यात्मिक शिक्षाओं को जानना-समझना हो, आप इन सभी में रूचि लेने लगते हैं।

भौतिक चीजों से नहीं मिलती खुशी

भले ही आपको जीवन में आराम और सफलता पसंद है, लेकिन केतु आपकी भौतिक चीजों से दूरी बनाने पर जोर देता है। आपको अथाह पैसे और रुतबे से शांति नहीं मिलती है और आपको खुश रहने के लिए इन भौतिक चीजों की जरूरत नहीं होती है। आपको ऐसे में भीतर से खुशी मिलती है और बाहरी आडंबर आपको आकर्षित नहीं करते हैं।

खुद की कंपनी अच्छी लगती है

अगर आपकी कुंडली में केतु मजबूत है, तो आपको अकेले समय बिताना अच्छा लगने लगता है। आपको अकेले में भी अकेलेपन का एहसास नहीं होता है, बल्कि आपको इस दौरान खुद से जुड़ने का मौका मिलता है।

अगर आपको भी जीवन में ऐसे कोई भी संकेत दिखाई देते हैं, तो समझें कि कुंडली में केतु मजबूत स्थिति में है और आपको जीवन में अथाह सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- राहु फंसाता है मोह में, तो केतु दिलाता है मोक्ष! जानिए ज्योतिष का सबसे बड़ा रहस्य

यह भी पढ़ें- केतु के दुष्प्रभाव से तबाह हो रहा है जीवन? तो आज ही पहनें ये चमत्कारी रत्न, चमक जाएगी किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।