रविवार की सुबह, सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जप, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते
रविवार का दिन विशेष रूप से सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने और उनके मंत्रों का जप करना विशेष लाभकारी है। ...और पढ़ें

रविवार को करें सूर्य देव के शक्तिशाली मंत्रों का जप (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
रविवार को सूर्य देव की पूजा से मिलती है विशेष कृपा
सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए करें सूर्य मंत्रों का जप
रविवार के दिन लाभकारी है लाल वस्तुओं का दान
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सूर्य देव को पूजनीय माना जाता है। रविवार का दिन उनकी कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम है। माना जाता है कि जिस जातक की कुंडली में सूर्य की स्थित मजबूत होती है, उसे जीवन में सुख और एश्वर्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप भी सूर्य देव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन सूर्य देव के इन मंत्रों का जप जरूर करें।
सूर्य देव के मंत्र
1. ॐ सूर्यनारायणायः नमः।
2. ऊँ घृणि सूर्याय नमः
3. 'ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य प्रचोदयात'
4. सूर्य ग्रह के 12 मंत्र -
- ॐ आदित्याय नमः।
- ॐ सूर्याय नमः।
- ॐ रवेय नमः।
- ॐ पूषणे नमः।
- ॐ दिनेशाय नमः।
- ॐ सावित्रे नमः।
- ॐ प्रभाकराय नमः।
- ॐ मित्राय नमः।
- ॐ उषाकराय नमः।
- ॐ भानवे नमः।
- ॐ दिनमणाय नमः।
- ॐ मार्तंडाय नमः।
सूर्याष्टकम (Suryashtakam)
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तु ते
सप्ताश्वरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्मजम् ।
श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्
लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्
त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्
बृंहितं तेजःपुञ्जं च वायुमाकाशमेव च ।
प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्
बन्धुकपुष्पसङ्काशं हारकुण्डलभूषितम् ।
एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्
तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेजः प्रदीपनम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्
तं सूर्यं जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्

(Picture Credit- AI Generated)
जरूर करें इन चीजों का दान
रविवार के दिन आप लाल रंग की वस्तुओं जैसे गुड़, मसूर की दाल और लाल रंग के कपड़ों आदि का दान गरीबों व जरुरतमंद लोगों को कर सकते हैं। इससे जातक को सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है और उसके लिए सफलता के द्वार खुलने लगते हैं। साथ ही आप इस दिन पर अपनी क्षमता के अनुसार गरीब लोगों को भोजन करवा सकते हैं और धन का दान दे सकते हैं, जो बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है।
कर सकते हैं ये काम
सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए रविवार के दिन सूर्यदेव के मंत्रों के साथ-साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का भी पाठ जरूर करें। ऐसा करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे जातक पर सूर्य देव की कृपा बरसती है और कुंडली में भी सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जिससे सुख-समृद्धि के योग बनने लगते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - सौभाग्य के द्वार खोल देगा मेष संक्रांति पर किया गया दान, मिलेगी सूर्य देव की असीम कृपा
यह भी पढ़ें - खरमास 2026: इन 5 चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं सूर्य देव और श्री हरि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।