Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Good Luck Sign: ये आम से संकेत हो सकते हैं बहुत ही खास, किस्मत बदलने की ओर करते हैं इशारा

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 04:17 PM (IST)

    शकुन शास्त्र के अनुसार जब किसी व्यक्ति का अच्छा समय (Good Luck Signs in hindi) आने वाला होता है तो उसे कुछ विशेष संकेत मिलने लगते हैं। यह कुछ ऐसे संके ...और पढ़ें

    Good Luck Sign (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Good Luck Sign (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. व्यक्ति बदलने से पहले मिल सकते हैं ये संकेत।
    2. इन संकेतों को नहीं करना चाहिए नजरअंजाद।
    3. दूर हो सकती है जीवन की नकारात्मकता।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शकुन शास्त्र में माना गया है कि कभी-कभी भाग्य बदलने से पहले आपको कुछ संकेत मिलने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेत बताने जा रहे हैं, जो आपको अपना भाग्य बदलने से पहले मिल सकते हैं। ऐसे में आपको इन संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    इन जानवरों का दिखना

    घर के आसपास गाय का बार-बार दिखना आपके भाग्योदय का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको गाय को रोटी या फिर हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपकी घर की छत पर कोयल का चहचहाना भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ यह हो सकता है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

    (Picture Credit: Freepik)

    जब आएं ये सपने

    अगर किसी व्यक्ति को सपने में देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं, तो यह भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपका भाग्य जल्द ही बदलने वाला है। इसके साथ ही सपने में पूर्वजों का खुश दिखाई देना भी इस बात का संकेत होता है कि पितरों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना हुआ है। ऐसे सपने आने के बाद व्यक्ति को पूर्वजों के लिए पूजा-पाठ करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Deepak Ke Upay: सूर्य से लेकर शनि तक, जानें किस ग्रह के लिए कौन-सा दीपक जलाएं

    (Picture Credit: Freepik)

    खास है ये संकेत

    शकुन शास्त्र में माना गया है कि जब कोई किसी व्यक्ति के पूजा करते हुए या भगवान का ध्यान करते हुए आंखों से आंसू आने लगे, तो यह ईश्वर की कृपा प्राप्ति का एक संकेत हो सकता है। इसका अर्थ है कि आपकी पूजा सफल हो रही है और जल्द ही आपको आपकी पूजा का फल मिल सकता है।

    खबरें और भी

    खुल सकती है किस्मत

    शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सुबह के समय मंदिर की घंटियों, शंख या फिर भजन-कीर्तन की आवाज सुनाई देती है, तो एक अच्छा संकेत माना जाता है। यह भी आपके भाग्योदय का एक संकेत हो सकता है।

    यह भी पढ़ें - Sawan 2025: सावन में न करें गलतियां, होगा भारी नुकसान, जरूर रखें इन बातों का ध्यान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।