कछुए की अंगूठी पहनते ही चमक जाएगी किस्मत? जान लें 5 जरूरी बातें, वरना उल्टा हो सकता है असर
ज्योतिष शास्त्र में कछुए की अंगूठी पहनने के सही नियमों का जिक्र किया गया है, जिन्हें जानना जरूरी है। तभी आपको इसका लाभ मिल सकता है। ...और पढ़ें

कछुए की अंगूठी पहनने से पहले जानें सही नियम (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है कछुए की अंगूठी
कर्क, वृश्चिक, कन्या, मीन राशि के लिए यह शुभ है
शुक्रवार के दिन धारण करना होता है लाभकारी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में कछुए को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। आजकल कछुए की अंगूठी (Tortoise Ring) पहनना एक बड़ा ट्रेंड बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना नियम के इसे पहनना आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे धारण करने की सही विधि।
किन राशि वालों के लिए है 'वरदान'?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष राशियों के लिए यह अंगूठी अत्यंत शुभ फलदायी होती है जिसमें कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि शामिल है। इन जातकों लिए यह अंगूठी सौभाग्य लाती है। इसके साथ ही मकर और वृषभ राशि के लोग भी इसे धारण कर उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
अंगूठी पहनने की सही विधि
अंगूठी का पूर्ण लाभ तभी मिलता है जब उसे सही विधि से धारण किया जाए -
- कछुए की अंगूठी लाने के बाद उसे गंगाजल और कच्चे दूध के मिश्रण में कुछ देर के लिए डुबोकर रखें।
- माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के बाद इस अंगूठी को माता के चरणों में रखें।
- पूजा के दौरान श्री सूक्त का पाठ करें या "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" का जप करें।
- सुख-सौभाग्य के लिए इसे सीधे हाथ की मध्यमा (Middle Finger) या तर्जनी (Index Finger) में पहनें।
इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
- शुक्रवार के दिन कछुए की अंगूठी धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
- अंगूठी पहनते समय कछुए का मुख हमेशा आपकी तरफ होना चाहिए। इससे धन आपकी ओर आकर्षित होता है।
- कछुए की अंगूठी के लिए चांदी को सबसे उत्तम धातु माना गया है।
4. कछुए की अंगूठी पहनने के लाभ
- कछुए की अंगूठी जातक के मन को शांत और एकाग्र रखने में मदद करती है।
- अगर आप सही ढंग से कछुए की अंगूठी पहनते हैं, तो इससे जीवन और करियर में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
- यह आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए भी सहायक साबित होती है।
भूल से भी न करें ये गलतियां
- कछुए की अंगूठी को कभी भी किसी दूसरे को पहनने के लिए न दें, इससे आपके हिस्से का सौभाग्य प्रभावित हो सकता है।
- अंगूठी पहनने के बाद उसे बार-बार उंगली में घुमाना नहीं चाहिए, इससे ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है।
- अगर पहनते समय अंगूठी का मुख बाहर की तरफ होगा, तो धन संचय में बाधा आ सकती है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 रत्न को पहनने से होगी धन की प्राप्ति, व्यापार और नौकरी में होगी खूब तरक्की
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।