Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 1 रत्न को पहनने से होगी धन की प्राप्ति, व्यापार और नौकरी में होगी खूब तरक्की

    Updated: Sun, 03 May 2026 11:41 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पन्ना, हीरा, नीलम और मोती जैसे रत्न धारण करने से धन लाभ, व्यापार में वृद्धि और मानसिक शांति मिलती है। इन रत्नों को पहनने के ...और पढ़ें

    बेहद खास हैं ये रत्न (Picture Credit- AI Generated)

    बेहद खास हैं ये रत्न (Picture Credit- AI Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना जाता है कि रत्न को पहनने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मानसिक शांति और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलती है।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ रत्न ऐसे भी हैं, जिनको पहनने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। चलिए जानते हैं कि किन रत्नों को पहनने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

    Emerald Gemstone (1)

    (Picture Credit- AI Generated) 

    पन्ना रत्न

    इस रत्न के स्वामी बुधदेव हैं। यह रत्न व्यापार और नौकरी में वृद्धि का कारक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पन्ना रत्न को पहनने से बुद्धि, निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी और आर्थिक अवसर प्राप्त होते हैं। साथ ही कारोबार में लाभ प्राप्त होता है, लेकिन पन्ना रत्न को धारण करने के लिए इससे जुड़े नियम का पालन जरूर करें। तभी शुभ फल की प्राप्ति होगी।

    हीरा रत्न

    इसके अलावा हीरा रत्न को भी पहनने से धन लाभ के योग बनते हैं। इस रत्न के स्वामी शुक्र हैं। शुक्रदेव को भौतिक सुख, विलासिता और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को पहनने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

    खबरें और भी

    नीलम रत्न

    इस रत्न के स्वामी शनिदेव हैं। इस रत्न का प्रभाव व्यक्ति पर अधिक रहता है। रत्न को धारण करने से अचानक धन लाभ होता है। करियर और कारोबार में अपार सफलता देखने को मिलती है। शनिदेव की कृपा बनी रहती है। साथ ही आर्थिक तंगी की समस्या से मुक्ति मिलती है।

    मोती रत्न

    मोती रत्न को भी पहनने से धन लाभ के योग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को पहनने और इससे जुड़े नियम का पालन करने से मन शांत और एकाग्र रहता है। करियर में सफलता मिलती है। जीवन में चल रही मानसिक तनाव की समस्या से मुक्ति मिलती है।

    रत्न पहनने के नियम

    • रत्न को पहनने से पहले उसे शुद्ध करें।
    • रत्न को पहनते समय इष्ट देव और संबंधित ग्रह के मंत्रों का जप करें।
    • रत्न को लेते समय ध्यान रखें कि वह खंडित नहीं होना चाहिए।
    • इसे पहनने के बाद किसी से वाद-विवाद न करें।
    • किसी के बारे में गलत न सोचें।
    • तामसिक भोजन का सेवन न करें।

    यह भी पढ़ें- नीलम रत्न पहनने से रातोंरात चमकता है 6 राशियों का सोया भाग्य, मेहरबान होते हैं शनिदेव

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।