विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्‍तरेखा शास्‍त्र: हथेली में बन रहा त्रिभुज का निशान सिर्फ धन की पोटली नहीं, इसके और भी होते हैं कई शुभ संकेत

Updated: Wed, 26 Aug 2026 05:34 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में त्रिभुज का निशान धन लाभ के साथ-साथ तेज दिमाग, मान-सम्मान और सफलता का भी ...और पढ़ें

हथेली में त्रिभुज का निशान ।  (Picture Credit- AI Generated)

हथेली में त्रिभुज का निशान । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. हथेली के बीच में त्रिभुज धन और संपत्ति का लाभ।

  2. सूर्य पर्वत पर त्रिभुज समाज में मान-सम्मान दिलाता है।

  3. गुरु पर्वत पर त्रिभुज बुद्धिमान और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली में कई रेखाएं होती हैं, इनमें कुछ बेहद महत्‍वपूर्ण होती हैं और इन रेखाओं से मिलकर कई बार हाथों में अलग-अलग आकृतियां भी बनती हैं। हथेली पर त्रिभुज का निशान बनना भी इन्‍हीं में से एक है। हथेली के अलग-अलग हिस्सों में बनने वाला त्रिभुज केवल धन लाभ से जुड़ा नहीं माना जाता, बल्कि इसे तेज दिमाग, मान-सम्मान, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य का संकेत भी बताया गया है। तो चलिए जानते हैं कि हथेली पर बनने वाला त्रिभुज का निशान क्‍या संकेत देता है।

हथेली के बीच में त्रिभुज

अगर हथेली के बिल्कुल बीच में यानी राहु क्षेत्र में स्पष्ट त्रिभुज बना हो, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जमीन, मकान और संपत्ति से लाभ मिल सकता है। ये लोग धन कमाने के साथ-साथ उसे संभालकर रखने में भी अच्छे माने जाते हैं। आपको बता दें कि ऐसे त्रिभुज के चिह्न को धन की पोटली भी कहा जाता है। ऐसे लोगों के पास धन की कमी कभी भी नहीं होती है।

सूर्य पर्वत पर त्रिभुज

अनामिका उंगली के ठीक नीचे सूर्य पर्वत स्थित होता है। यहां त्रिभुज का निशान होना हस्तरेखा शास्त्र में काफी शुभ बताया गया है। ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान और पहचान पाने वाले होते हैं। ये अपने कर्मों की वजह से और अच्छे कारणों से लोगों के मध्य लोकप्रिय होते हैं।

गुरु पर्वत पर त्रिभुज

तर्जनी उंगली के नीचे गुरु पर्वत होता है। यहां त्रिभुज बनने पर व्‍यक्ति बुद्धिमान, महत्वाकांक्षी और अच्‍छी नेतृत्व क्षमता वाला होता है। ऐसे लोग शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। इन्‍हें थोड़ी देर से मगर जब सफलता मिलती है छप्‍पर फाड़कर मिलती है।

palm

बुध पर्वत पर त्रिभुज

कनिष्ठा यानी छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। इस स्थान पर त्रिभुज का निशान होता है, तो यह समझा जाता है कि व्‍यक्ति को अच्‍छी व्यापारिक समझ होगी। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों का संवाद करने की शैली भी अच्‍छी होती है। ऐसे व्यक्ति बातचीत के जरिए लोगों को प्रभावित करने और अपनी बात समझाने में कुशल होते हैं।

आयु और भाग्य रेखा पर त्रिभुज

अगर आयु रेखा के आसपास त्रिभुज का निशान दिखाई दे, तो इसे अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का कारक माना जाता है। वहीं भाग्य रेखा पर बना बड़ा और स्पष्ट त्रिभुज आर्थिक सफलता और धन लाभ का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच 'X'के चिन्‍ह का क्‍या मतलब होता है?

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: हथेली पर इस स्थान पर मछली बनना नहीं होती सामान्य बात, ऐसे लोगों को मिलता है मोक्ष और अपार धन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।