आपका दोस्त सच्चा है या मतलबी? विदुर नीति के इन 5 गुणों से आज ही करें चेक
विदुर नीति के अनुसार, जीवन में संकट के दौरान धैर्य बनाए रखना और सच्चे मित्र की पहचान करना महत्वपूर्ण है। यह लेख सच्चे दोस्त के पांच गुणों को बताता है, ...और पढ़ें
-1785559856048_m.webp)
विदुर नीति सच्चा मित्र कौन है? (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में विदुर नीति लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। विदुर ने अपनी नीति में बताया है कि जीवन में संकट के दौरान धैर्य कैसे बनाए रखना चाहिए। उन्होंने बताया है कि एक सच्चा दोस्त किसी बड़े सौभाग्य से कम नहीं है।
उन्होंने एक सच्चे मित्र के बारे में बताया है। एक सच्चा मित्र वो ही है, जो किसी कठिन समय में आपका साथ दे। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कौन से गुण बताते हैं कि कौन है आपका सच्चा मित्र।
-1785559967646.jpg)
(Picture Credits- AI Image)
सच्चे दोस्त के खास गुण
कठिन परिस्थिति में साथ देना- विदुर नीति के अनुसार, अच्छे समय में तो हर कोई साथ देता है, लेकिन सच्ची दोस्ती की पहचान तब होती है, जब आप किसी समस्या में हो और दोस्त आपके साथ रहे। ऐसे दोस्त को असली दोस्त कहा जाता है। सच्चे दोस्त आपको जीवन में कभी धोखा नहीं देते हैं।
सही मार्गदर्शक- विदुर नीति के अनुसार, सच्चा दोस्त वह है जो आपको गलत रास्ते पर चलने से रोके और जीवन में सदैव धर्म, नीति तथा सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे। ऐसा माना जाता है कि सही मार्ग दिखाने वाला दोस्त ही एक सच्चा दोस्त कहलाता है।
खबरें और भी
बातों को गुप्त रखने वाला दोस्त- सच्चा मित्र वह है जो आपके जीवन से जुड़ी बातों को किसी को न बताए। इसके अलावा कठिन परिस्थितियों में आपकी बात अपने तक ही सीमित रखता है, तो ऐसे दोस्त को एक सच्चा मित्र कहा जाता है। आपकी बातों को गुप्त रखने वाले दोस्त को भरोसेमंद दोस्त कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- हद से ज्यादा सोना और गुस्सा करना: जानिए कैसे ये 6 आदतें इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं?
निस्वार्थ भाव- ऐसा दोस्त जो बिना किसी लालच से आपसे जुड़ा हुआ है। ऐसे ही दोस्त को सच्चा मित्र कहा जाता है। कुछ दोस्त धन, पद या रुतबे के कारण ही दोस्त रखते हैं, तो ऐसे लोगों से दोस्ती भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसे लोगों के साथ रहने से जीवन में आपको भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सही फैसले लेने में मददगार- जीवन में कई अहम मोड़ आते हैं, जब कोई बड़ा फैसला लेने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ती है। जब कोई फैसला लेना होता है, तो लोग घर वालों या फिर दोस्त की मदद लेते हैं। तब एक सच्चा दोस्त ही बिना किसी स्वार्थ के सही रास्ता दिखाता है। सच्चा दोस्त ही आपको अच्छे फैसले लेने में मदद करेगा। स्वार्थी दोस्त आपको गलत फैसला लेने के लिए प्रेरित करेगा।
यह भी पढ़ें- विदुर नीति से जानिए किन 5 लोगों से दूर रहने में है समझदारी, वरना होगा भयंकर नुकसान
यह भी पढ़ें- रूप और रुपये का अहंकार, आपसे छीन सकता है ये 5 चीजें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ