Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विदुर नीति से जानिए किन 5 लोगों से दूर रहने में है समझदारी, वरना होगा भयंकर नुकसान

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    महाभारत में विदुर नीति के अनुसार, जीवन में सुख-शांति और सफलता के लिए 5 प्रकार के लोगों से दूरी बनाना आवश्यक है। ऐसे व्यक्तियों के साथ रहने से जीवन में ...और पढ़ें

    विदुर नीति की इन बातों का रखें ध्यान (Picture Credit: AI Generated)

    विदुर नीति की इन बातों का रखें ध्यान (Picture Credit: AI Generated)

    HighLights

    1. पीठ पीछे बुराई करने वालों से सदैव दूरी बनाए रखें।

    2. जल्दबाजी में निर्णय लेने वाले व्यक्तियों से बचें।

    3. अत्यधिक क्रोध करने वाले लोगों से दूर रहें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत में सबसे बुद्धिमानों लोगों में विदुर का नाम शामिल है। महाभारत में एक अधिक महत्वपूर्ण प्रसंग है, जिसमें विदुर ने अपनी नीतियों के द्वारा जीवन में सुख-शांति और सफलता पाने के लिए ऐसे 5 लोगों के बारे में बताया है, जिनसे जीवन में सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

    इन लोगों के साथ रहने से जीवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और बड़ी विपत्ति संकट आ सकता है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते है कि किन 5 लोगों से जीवन में सदैव दूर रहना चाहिए।

    इन लोगों से रहें दूर

    बुराई करने वाले लोग- विदुर नीति में बताया गया है कि जो लोग आपके सामने आपकी तारीफ करते हैं, लेकिन आपकी पीठ के पीछे बुराई करते हैं, तो इस तरह के लोगों के साथ जीवन में कभी नहीं रहना चाहिए। जो लोग आपकी बुराई करते हैं, तो उनके साथ रहने से आपको जीवन में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और ये लोग आपको समाज में कभी भी नीचा दिखा सकते हैं।

    फैसले में जल्दबाजी करना- इसके अलावा ऐसे लोगों के साथ नहीं रहना चाहिए, जो लोग जल्दबाजी में फैसले लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि जल्दबाजी में लिए गए फैसले कभी भी सफल नहीं होते, जिसकी वजह से काम किसी बड़ी बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    गलत योजना बनाना- जो लोग जीवन में सदैव दूसरों को दुख देने के लिए कोई न कोई योजना बनाते रहते हैं, तो इस तरह के लोगों से दूरी बना कर रखनी चाहिए। विदुर नीति के अनुसार, जीवन में दुख देने वाले लोग कभी भी बुरे समय में साथ नहीं देते हैं। इसलिए कहा जाता है कि दोस्त को बनाने से पहले उसके बारे में जान लेना सही होता है।

    यह भी पढ़ें- कामयाबी खुद चलकर आएगी आपके पास, विदुर नीति के ये 3 'कड़वे सच' आपको बनाएंगे सफल इंसान

    सम्मान न करने वाले लोग- विदुर नीति में बताया गया है कि जो लोग आपको समाज में सम्मान नहीं देते हैं, तो इन आदत वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के लोगों के साथ रहने से जीवन में कोई बड़ा संकट आ सकता है।

    अधिक क्रोध आना- जिन लोगों को बात-बात पर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है और वो अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाते,जिसकी वजह से क्रोध में आकर कोई बड़ा गलत फैसला ले लेते हैं। इसी कारण से ऐसे लोगों के साथ वाले व्यक्ति को जीवन में बुरे परिणाम का सामना करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें- रूप और रुपये का अहंकार, आपसे छीन सकता है ये 5 चीजें

    यह भी पढ़ें- ऋषि के श्राप से जब दासी पुत्र बने न्याय के देवता, पढ़िए महात्मा विदुर के जन्म की पूरी कथा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।