Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कामयाबी खुद चलकर आएगी आपके पास, विदुर नीति के ये 3 'कड़वे सच' आपको बनाएंगे सफल इंसान

    Updated: Tue, 12 May 2026 03:10 PM (IST)

    विदुर नीति में जीवन, धर्म, सफलता और धन से जुड़ी कई ऐसी गूढ़ बातें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकता है। ...और पढ़ें

    सफलता के लिए विदुर नीति के सिद्धांत (Picture Credit- AI Generated)

    सफलता के लिए विदुर नीति के सिद्धांत (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. जीवन में सफलता की राह दिखाती है विदुर नीति

    2. उसूलों पर चलने वालों को समाज में सम्मान मिलता है

    3. धन का सही प्रबंधन आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चाणक्य नीति की तरह ही महाभारत कालीन 'विदुर नीति' भी जीवन में सफलता और सही मार्गदर्शन के लिए बेहद लोकप्रिय है। महात्मा विदुर, महर्षि वेदव्यास के पुत्र और एक महान ज्ञानी थे, जिन्हें दिव्य दृष्टि का वरदान प्राप्त था। 'विदुर नीति' वास्तव में महाभारत युद्ध से पूर्व महात्मा विदुर और महाराज धृतराष्ट्र के बीच हुआ एक महत्वपूर्ण संवाद है। आइए जानते हैं महात्मा विदुर द्वारा दी गई सफलता की प्रमुख शिक्षाएं।

    कड़ी मेहनत है सफलता की असली कुंजी

    विदुर जी के अनुसार, जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी तरह समर्पित होता है और अपने काम को ईमानदारी व लगन के साथ करता है, उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा व्यक्ति हर चुनौती का डटकर सामना करता है। इसके विपरीत, जो लोग आलस करते हैं या अपना काम कल पर टालते हैं, वे कभी कामयाबी हासिल नहीं कर सकते। अगर आप भी सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, तो आज ही आलस्य का त्याग करें।

    उसूलों पर चलने वालों को मिलता है सम्मान

    विदुर नीति स्पष्ट करती है कि झूठ, धोखे या छल-कपट से प्राप्त की गई सफलता क्षणिक यानी थोड़े समय के लिए ही होती है। वहीं जो लोग अपने उसूलों और सिद्धांतों से कभी नहीं डगमगाते, उनकी तरक्की की रफ्तार भले ही धीमी हो, लेकिन उन्हें सफलता स्थायी रूप रूप से मिलती है। ऐसे ही सच्चे और ईमानदार लोगों को समाज में हमेशा मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है।

    धन का सही प्रबंधन है जरूरी

    आर्थिक स्थिरता पर जोर देते हुए विदुर जी कहते हैं, कि केवल पैसे कमाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका सही प्रबंधन आना भी बहुत जरूरी है। जो लोग बिना सोचे-समझे अपनी मेहनत की कमाई को व्यर्थ के कामों में खर्च कर देते हैं, उसे भविष्य में आर्थिक संकटों का सामना करना ही पड़ता है। वहीं, जो लोग सही समय पर बचत करते हैं और सही जगह निवेश करते हैं, उसे जीवन के बुरे वक्त में कभी किसी के आगे हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती।

    खबरें और भी

    कौन कहलाता है समझदार

    महात्मा विदुर अपनी नीति में कहते हैं कि समझदार व्यक्ति वही है, जो न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की गलतियों से भी सीख लेता है। यह गुण आपको हर परिस्थिति में सही निर्णय लेने और जीवन में आगे बढ़ने में मदद कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर इन 5 चीजों का ढोल पीटा, तो बनते काम भी बिगड़ जाएंगे

    यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: अगर आपके पार्टनर में हैं ये 4 गुण, तो समझ लें आप हैं दुनिया के सबसे खुशकिस्मत इंसान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।