Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Mala Jaap Benefits: रोजाना करें तुलसी की माला का जाप, पुण्य फल की होगी प्राप्ति

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 08:00 PM (IST)

    सनातन धर्म में तुलसी की माला जपने का बेहद खास महत्व है। प्राचीन काल से लोग माला के साथ मंत्रों का जाप कर पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। ऐसा करने से इंसान ...और पढ़ें

    Tulsi Mala: रोजाना करें तुलसी की माला का जाप, पुण्य फल की होगी प्राप्ति
    Tulsi Mala: रोजाना करें तुलसी की माला का जाप, पुण्य फल की होगी प्राप्ति

    HighLights

    1. तुलसी की माला जाप करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं।
    2. तुलसी की माला धारण करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवशयक है।
    3. तुलसी की माला जाप करने से श्रीहरी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    धर्म डेस्क,नई दिल्ली। Tulsi Mala Japne Ke Fayde: सनातन धर्म में ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग कई तरह पूजा से करते हैं। कोई आरती करता है, तो कोई किसी माला के द्वारा मंत्रों का जाप करता है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। सनातन धर्म में माला जाप का बेहद खास महत्व है। प्राचीन काल से लोग माला जाप कर पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। ऐसा करने से इंसान को जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। मान्यता के अनुसार, तुलसी की माला से जगत के पालनहार भगवान श्रीहरी के मंत्रों का जाप करना अधिक फलदायी होता है। आइए हम आपको बताएंगे कि तुलसी की माला जाप करने कौन से लाभ मिलते हैं।

    तुलसी माला जाप के फायदे 

    माना जाता है कि तुलसी की माला भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ है।

    तुलसी की माला जाप करने से इंसान को कई यज्ञ करने के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हर दिन तुलसी की माला जाप करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस माला को पहनने से व्यक्ति के जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और यश और सौभाग्य में वृद्धि होती है। तुलसी की माला को धारण करने के लिए इंसान को सात्विक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बनाए रखना चाहते हैं लक्ष्मी जी की कृपा, तो वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ध्यान

    तुलसी की माला धारण करने के नियम

    अगर आप तुलसी की माला धारण कर रहे हैं, तो इसे पहनने से पहले गंगाजल से शुद्ध कर लें। इसके बाद इसे गले में धारण करें। इसके अलावा माला धारण करने वाले इंसान को सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। मांस, मछली, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

    इतने प्रकार की होती है तुलसी माला

    तुलसी की माला 2 प्रकार की होती है। एक रामा और दूसरी श्यामा। यह दोनों माला तुलसी से बनाई जाती है। मान्यता है कि रामा तुलसी की माला पहनने से इंसान के आत्मविश्वास और सकारात्मकता ऊर्जा में वृद्धि होती है। वहीं, श्यामा तुलसी की माला धारण करने से इंसान को जीवन में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mahakaleshwar Bhasm Aarti: इसलिए भस्म से की जाती है महाकालेश्वर जी की आरती, मिलता है ये संदेश

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    (Pic Credit-Instagram/ shrividyaatraders)