Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Puja: जल के अलावा तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें, पाएं मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 08:42 AM (IST)

    रोजाना सुबह और शाम तुलसी की पूजा करने से साधक को जीवन में अद्भुत परिणाम देखने को मिलते हैं। ...और पढ़ें

    Tulsi Puja in hindi (AI Generated Image)

    Tulsi Puja in hindi (AI Generated Image)

    HighLights

    1. रोजाना तुलसी पूजा से जीवन में मिलते हैं अद्भुत लाभ

    2. सुख-समृद्धि के लिए तुलसी में जरूर अर्पित करें ये खास चीजें

    3. तुलसी में कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से दूर होती है नकारात्मकता

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इसका संबंध प्रभु श्रीहरि से माना जाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि तुलसी में लक्ष्मी जी का वास होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि तुलसी में जल के अलावा और कौन-कौन सी चीजें अर्पित करने से आपको भगवान विष्णु और धन की देवी की कृपा मिल सकती है।

    घर में बनी रहेगी सुख-शांति

    गुरुवार या शुक्रवार को आप तुलसी में जल में थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाकर अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक को भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा की प्राप्ति होती है। जिससे साधक के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

    Tulsi i

    (Picture Credit: Freepik)

    दूर होंगे सभी कष्ट 

    जल के अलावा आप तुलसी में गन्ने का रस भी अर्पित कर सकते हैं। हर महीने की पंचमी तिथि पर तुलसी की जड़ में गन्ने का रस अर्पित करना काफी शुभ माना गया है। इससे जातक के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।

    धन-धान्य का मिलेगा आशीर्वाद

    आप तुलसी में जल अर्पित करते समय उसमें एक चुटकी हल्दी या केसर मिलाकर भी अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है। इसके साथ ही आप जल में थोड़ी- सी मिश्री मिलाकर भी तुलसी में अर्पित कर सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं।

    खबरें और भी

    Tulsi AI

    (AI Generated Image)

    जरूर करें ये काम

    तुलसी के पौधे (Tulsi Puja) में हर महीने एक कलावा या रक्षा सूत्र जरूर बांधना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इसके अलावा आप रोजाना शाम को तुलसी के पास घी का दीपक भी जरूर जलाएं, जो विशेष फलदायी माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - पैसों की तंगी से पाना है छुटकारा? तो Chaitra Purnima पर जरूर करें तुलसी से जुड़ा ये उपाय

    यह भी पढ़ें - रामा या श्यामा, घर में कौन-सी तुलसी लाती है सुख-शांति? ये नियम बदल देगा आपकी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।