यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tulsi Puja: तुलसी में भूल से भी न डालें ये चीजें, वरना करना पड़ेगा भारी नुकसान का सामना
तुलसी का पौधा गुणों से तो भरपूर है ही साथ ही इसका बहुत अधिक धार्मिक महत्व भी माना गया है। माना जाता है कि रोजाना तुलसी पूजन से साधक के घर-परिवा में सु ...और पढ़ें

HighLights
- धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है तुलसी का पौधा।
- मां लक्ष्मी से माना जाता है इस पौधे का संबंध।
- रोजाना तुलसी पूजा में घर में आती है सुख-समृद्धि।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। तुलसी को हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के समान ही दर्जा दिया जाता है। साथ ही सुबह-शाम तुलसी की पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में जिस घर में हरा-भरा तुलसी का पाौधा (Astro Tips For Tulsi) पाया जाता हैं, वहां कभी धन की नहीं होती।
न डालें ये चीजें
कभी भी दूध मिला हुआ पानी तुलसी में नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी सूख सकती है, जिसे बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इसी के साथ तुलसी में गन्ने का रस डालना भी शुभ नहीं होता। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के सूख जाने पर व्यक्ति को अच्छे परिणाम नहीं मिलते। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
.jpg)
हो सकता है नुकसान
तुलसी के पौधे में कभी भी बेलपत्र, धतूरे आंकड़े के फूल आदि अर्पित नहीं करना चाहिए। ये सभी चीजें शिव जी को चढ़ाई जाती हैं। वहीं पौराणिक कथा के अनुसार, शिव जी ने, तुलसी के पति का वध किया था। ऐसे में इन सभी चीजों को तुलसी से दूर रखना चाहिए।
नहीं मिलता शुभ फल
तुलसी में कोई काले रंग की वस्तु जैसे काजल या काला कपड़ा भी अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको नाकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसी के साथ तुलसी के पास झाड़ू, डस्टबीन और जुते-चप्पल जैसी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए, वरना आपको इसका शुभ फल नहीं मिलता।
खबरें और भी
.jpg)
यह भी पढ़ें - Kitchen Vastu Tips: घर की इस दिशा में बनवाएं रसोई घर, सदैव अन्न से भरे रहेंगे भंडार
इस बातों का रखें ध्यान
शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप तुलसी में शालिग्राम को स्थापित कर सकते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे के पास मनी प्लांट को रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसी के साथ तुलसी के पास साफ-सफाई का भी जरूरी रूप से ध्यान रखना चाहिए।इन बातों का ध्यान रखने पर आपको तुलसी पूजन के शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: तुलसी के पास मनी प्लांट रखने से फायदे में रहेंगे आप, कभी नहीं आएगी दरिद्रता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।