Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 10:43 AM (GMT+05:30)

    वैदिक पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या के रूप में मनाई जाती है। इस तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और पितरों की प ...और पढ़ें

    वैशाख माह पर करें दीपक से जुड़े ये उपाय (Pic Credit- Freepik)
    वैशाख माह पर करें दीपक से जुड़े ये उपाय (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हर महीने में अमावस्या मनाई जाती है।
    2. इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है।
    3. कुछ जगहों पर दीपक जलाना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल के महीने में वैशाख अमावस्या का पर्व 27 अप्रैल (Vaishakh Amavasya 2025 Date) को मनाया जाएग। इस खास तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान और उसके बाद दान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को शांति मिलती है। साथ ही उनकी कृपा जातक पर हमेशा बनी रहती है।

    वैशाख अमावस्या के दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाना उत्तम माना जाता है। इस दिन दीपक जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा पितरों की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अमावस्या के दिन किन जगहों पर दीपक जलाने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है?

    यह भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर न करें ये गलतियां, वरना बढ़ जाएगी आपकी मुसीबतें

    प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

    वैशाख अमावस्या के अवसर पर घर के मेन गेट पर घी का दीपक जलाएं। साथ ही दीपक के पास एक लोटा में जल भरकर रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख अमावस्या के दिन इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    (Pic Credit- Freepik)

    पितृ होंगे प्रसन्न

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या के दिन पितरों का पृथ्वी पर आगमन होता है, तो ऐसे में आप पितरों की पूजा-अर्चना करें और उनकी तस्वीर के सामने एक दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

    खबरें और भी

    दूर होंगे दुख और संकट दूर

    पीपल (Peepal ke Upay) के पेड़ में पितरों का वास माना जाता है। ऐसे में वैशाख अमावस्या की शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही पेड़ की पूजा-अर्चना करें और परिक्रमा लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन के सभी दुख और संकट दूर होते हैं।

    धन की होगी प्राप्ति

    अमावस्या के दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना अधिक शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में दीपक जलाने से तिजोरी कभी खाली नहीं होती है और धन की प्राप्ति होती है।

    वैशाख अमावस्या 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Vaishakh Amavasya 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख के माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 27 अप्रैल को सुबह 04 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 28 अप्रैल को देर रात 1 बजे तिथि खत्म होगी। इस प्रकार से 27 अप्रैल (Kab Hai Vaishakh Amavasya 2025) को वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2025: अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए क्या करें?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।