Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमावस्या का महादान: अपनी राशि के अनुसार दान कर बदलें अपना भाग्य, पितृ दोष से भी मिलेगी मुक्ति

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya 2026) का पर्व पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आइए इससे जुड़ी प्रमुख बातें जानते हैं। ...और पढ़ें

    Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर राशि अनुसार करें ये दान। Ai Generated Image

    Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर राशि अनुसार करें ये दान। Ai Generated Image

    HighLights

    1. वैशाख अमावस्या का पर्व बहुत खास माना जाता है

    2. इस साल वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल को मनाई जाएगी

    3. इस दिन दान-पुण्य का बड़ा महत्व है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख अमावस्या का पर्व बहुत खास माना जाता है। इस दिन नए काम की शुरुआत करना अशुभ माना जाता है, लेकिन धार्मिक काम के लिए यह दिन बहुत विशेष माना जाता हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान-पुण्य करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

    इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस तिथि (Vaishakh Amavasya 2026 Daan) पर क्या दान करना चाहिए?

    tarpan vidhi(2)

    Ai Generated Image

    वैशाख अमावस्या पर करें ये खास दान (Vaishakh Amavasya 2026 Daan List)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को वैशाख अमावस्या पर लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर मूंग की दाल का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को वैशाख अमावस्या पर सफेद कपड़े का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर गुड़ का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को वैशाख अमावस्या पर दही का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गुड़ का दान करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर चीनी का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को वैशाख अमावस्या पर सरसों के तेल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस मौके पर आम या पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

    पितृ पूजा मंत्र

    • देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च।
      नमः स्वधायै स्वाहायै नित्यमेव नमो नमः।।
    • त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
      उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

  • ॐ पितृ गणाय विद्महे जगत धारणी धीमहि तन्नो पितृ प्रचोदयात।।
  • अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।