कुल देवी-देवता हैं आपसे नाराज? अगर मिल रहे हैं ये संकेत, तो आज ही कर लें ये उपाय
कुल देवी-देवता हमारे आध्यात्मिक आधार हैं। उनकी पूजा से न केवल वास्तु दोष दूर होते हैं, बल्कि जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी टल जाती हैं। ...और पढ़ें

Kula Devata Signs: अगर मिल रहे हैं ये संकेत, तो समझें कुल देवता हैं नाराज। (Ai Generated Image)
HighLights
साल में एक बार कुल देवी-देवता के दर्शन जरूर करें
मांगलिक कामों में अड़चन कुल देवी-देवता के नाराज होने का मुख्य संकेत है
कुल देवी-देवता के खुश होने पर घर में सुख, समृद्धि और वंश की वृद्धि होती है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सनातन परंपरा में कुल देवी और कुल देवता का स्थान सबसे ऊपर माना गया है। वे हमारे वंश के रक्षक और प्रथम पूज्य होते हैं। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, अगर कुल देवी-देवता प्रसन्न हों, तो घर में सुख, समृद्धि और वंश की वृद्धि होती है। वहीं, अगर वे किसी वजह से नाराज हो जाएं, तो जीवन में अचानक बीमारियां और आर्थिक तंगी आने लगती है। आइए जानते हैं कि वे कौन से संकेत हैं, जो बताते हैं कि आपके कुल देवता आपसे नाराज हैं और उन्हें शांत करने के अचूक उपाय क्या हैं?

Ai Generated Image
कुल देवी-देवता की नाराजगी के बड़े संकेत
मांगलिक कामों में बार-बार रुकावटें
अगर आपके घर में शादी, मुंडन या किसी भी शुभ काम में अंतिम समय पर रुकावटें आ जाती हैं, तो यह कुल देवता की नाराजगी का सबसे बड़ा संकेत है। बिना किसी वजह के शुभ कामों का टलना शुभ नहीं माना जाता।
संतान से जुड़ी मुश्किलें
कुल देवता का सीधा संबंध वंश वृद्धि से होता है। अगर परिवार में संतान प्राप्ति में देरी हो रही हो या बच्चों का स्वास्थ्य बार-बार खराब रहता हो, तो यह संकेत है कि आपके कुल देवी-देवता आपसे नाराज हैं।
घर में अचानक अशांति
बिना किसी बात के परिवार के सदस्यों के बीच तनाव रहना और घर के मुखिया का मन हमेशा अशांत रहना भी इसी में आता है। वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम में दोष होने पर भी कुल देवी-देवता और पितृ रुष्ट हो जाते हैं।
खबरें और भी
उपाय
- कुल स्थान की यात्रा - साल में कम से कम एक बार अपने पैतृक गांव या कुल देवी-देवता के मंदिर सपरिवार जरूर जाएं। वहां जाकर विधिवत पूजा और क्षमा प्रार्थना करें।
- अखंड दीपक और भोग - घर के मंदिर में कुल देवता के नाम का एक घी का दीपक जलाएं। अमावस्या या पूर्णिमा के दिन उनके प्रिय भोग चढ़ाएं।
- ईशान कोण रखें साफ - वास्तु के अनुसार घर का उत्तर-पूर्वी कोना यानी ईशान कोण देवताओं का स्थान है। यहां गंदगी या भारी सामान होने से देवी-देवता रुष्ट होते हैं। ऐसे में इसे हमेशा साफ और हल्का रखें।
यह भी पढ़ें: कंगाली दूर करेंगे अक्षय तृतीया के ये गुप्त दान, तिजोरी में नहीं होगी धन की कमी
यह भी पढ़ें: सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, अक्षय तृतीया से शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।