Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: सुबह-सुबह दिख जाए मोर पंख, तो समझिए ऐसा जाने वाला है आपका दिन

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 01:38 PM (IST)

    Vastu Tips for Mor Pankh हिंदू धर्म में मोर को एक बहुत-ही शुभ पक्षी माना गया है। साथ ही मोर भगवान कार्तिकेय का वाहन भी माना जाता है। ऐसे में मोर का दि ...और पढ़ें

    Mor Pankh सुबह-सुबह मोर पंख दिखने का क्या मतलब है।
    Mor Pankh सुबह-सुबह मोर पंख दिखने का क्या मतलब है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Meaning of seeing Mor Pankh: मोर पंख देखने में जितना सुंदर होता है, इसका महत्व भी उतना ही है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मोर पंख को घर में रखने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं से निजात मिल सकती है। साथ ही इससे वास्तु दोष भी दूर होता है। यदि आपको सुबह के समय मोर पंख दिखाई देता है तो यह आपके लिए एक खास संकेत हो सकता है।

    मिलता है ये संकेत

    यदि आपको सुबह-सुबह मोर पंख दिख जाता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही सुबह के समय मोर पंख देखने से आपको किसी शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - Shaniwar Upay: शनिवार के दिन कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे ये चीजें, शनि देव हो सकते हैं क्रोधित

    जब ऑफिस जाते समय दिखे मोर पंख

    यदि किसी ऑफिस जाने वाले व्यक्ति को सुबह के समय मोर पंख दिखाई देता है, तो यह भी बहुत ही खास संकेत होता है। इसका अर्थ है कि कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आप जीवन में कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Tulsi ke Upay: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए करें तुलसी का ये उपाय, मिलेंगे कई लाभ

    मोर पंख दिखने पर करें ये काम 

    अगर आपको चलते-फिरते मोर पंख दिख जाए तो इसे नजरअंदाज न करें। इसे तुरंत उठाकर साफ करके अपने पास रख लें। आप इस मोर पंख को अपने घर की पूर्व दिशा में रख सकते हैं या फिर दीवार पर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर बनी रहती है।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'