Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: मानसिक और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं, कहीं बेड के नीचे ये सामान तो नहीं रख रहे आप

    Updated: Fri, 23 May 2025 07:36 PM (IST)

    बेड के नीचे अगर आप भी गंदे जूते-चप्पल और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखते हैं तो जाने-अनजाने आप घर में निगेटिविटी को बढ़ा रहे हैं। इससे आपको मानसिक परेशानियों ...और पढ़ें

    इसकी वजह से आपकी तरक्की की राह रुक सकती है।
    इसकी वजह से आपकी तरक्की की राह रुक सकती है।

    HighLights

    1. बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल या लोहे का सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
    2. इससे मानसिक परेशानी, तरक्की में बाधा और शनि संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
    3. बेड के नीचे प्लास्टिक या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रखने से राहु से संबंधित दोष होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर आपने घरों में देखा होगा कि रात को खाने-पीने के बाद बर्तन बेड के नीचे खिसकाकर रख दिए जाते हैं। बाहर से आकर जूते-चप्पल बेड के नीचे रख दिए जाते हैं। घर का पुराना या कम यूज होने वाला सामान बेड के नीचे खिसका दिया जाता है।

    मगर, क्या आपको पता है कि ऐसा करके आप अपने घर का वास्तु खराब कर रहे हैं और इस वास्तु दोष की वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से आपकी तरक्की की राह रुक सकती है। इसकी वजह से पैदा होने वाली निगेटिव एनर्जी घर के लोगों के बीच कलह की वजह बन सकती है।

    दरअसल, बेड के नीचे सामान या स्टोरेज रखने से ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है, जिससे मानसिक तनाव, अनिद्रा और वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। साफ और खाली जगह पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है। इसलिए बेड के नीचे की जगह को खाली रखना ही बेहतर होता है। 

    वास्तु के अनुसार, बेड के आस-पास कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि सोते समय बेड के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए?

    इन चीजों को नहीं रखना चाहिए

    वास्तु के अनुसार, बेड के नीचे जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। लोहा या लोहे का सामान रखने से शनि से संबंधित परेशानियां बढ़ने लगती हैं। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। काफी मेहनत करने के बाद भी नतीजे मनमुताबिक नहीं मिलते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Khatu Shyam Mandir: नहीं मिलेगा खाटू श्याम जी की यात्रा का पूरा फल, अगर इन जगहों के नहीं किए दर्शन

    बेड के नीचे प्लास्टिक या इलेक्ट्रानिक गैजेट्स रखने से बचना चाहिए। दरअसल, ये चीजें राहु के आधिपत्य में आती हैं। इसकी वजह से घर के सदस्यों की बीच कलह होनी शुरू हो सकती है। राहु के खराब होने पर अचानक चोट-चपेट लगना या धन हानि हो सकती है। 

    सोते समय बेड के पास पानी की बोतल नहीं रखनी चाहिए। यह कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को कमजोर करता है, जिससे मानसिक परेशानियां होने लगती हैं। 

    यह भी पढ़ें- Tulsi Puja: तुलसी में अर्पित करें ये चीजें, कभी नहीं सताएगी पैसों की कमी

    कई बार लोग खाने-पीने के बाद जूठे बर्तन बेड के नीचे या साइड में रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, बेड के पास बिना धुले हुए बर्तन रखने पर बुरे सपने आते हैं। यह अनिद्रा की वजह भी बन सकते हैं। 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।