Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinayak Chaturthi 2024 Ke Upay: विनायक चतुर्थी के दिन करें ये विशेष उपाय, कर्ज की समस्या होगी खत्म

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 10:31 AM (IST)

    विनायक चतुर्थी भगवान गणेश की आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने से साधक को सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष श ...और पढ़ें

    Vinayak Chaturthi 2024 Ke Upay: विनायक चतुर्थी के दिन करें ये विशेष उपाय, कर्ज की समस्या होगी खत्म
    Vinayak Chaturthi 2024 Ke Upay: विनायक चतुर्थी के दिन करें ये विशेष उपाय, कर्ज की समस्या होगी खत्म

    HighLights

    1. सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का अधिक महत्व है।
    2. पौष माह में विनायक चतुर्थी 14 जनवरी 2024 को है।
    3. विनायक चतुर्थी के दिन कुछ उपाय करने लाभकारी होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vinayak Chaturthi Ke Upay: सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का अधिक महत्व है। महीने में चतुर्थी का पर्व 2 बार मनाया जाता है, शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में। इस बार पौष माह में विनायक चतुर्थी 14 जनवरी 2024 को है। यह दिन मुख्यतः भगवान गणेश की आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने से साधक को सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विनायक चतुर्थी के अवसर पर कुछ विशेष उपाय करने से भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

    विनायक चतुर्थी के उपाय

    1. मान्यता है कि शमी के पेड़ की पूजा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। ऐसे में विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते अवश्य चढ़ाएं। माना जाता है कि ये उपाय इंसान के लिए बेहद लाभकारी है। सभी दुख-संताप दूर होते हैं और आर्थिक तंगी से निजात मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Astrology Tips: विवाह से लेकर पैसों तक, रसोई के ये 3 मसाले करेंगे हर समस्या का समाधान

    2. इसके अलावा विनायक चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश को पूजा के दौरान मोदक, फल, फूल, दूर्वा, चंदन, अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

    3. कर्ज की परेशानी को दूर करने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के सामने दीपक जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और कर्ज की समस्या खत्म होती है।

    4. जीवन के सभी संकटों को दूर करने के लिए भगवान गणेश की पूजा के समय सिंदूर अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। गणपति बप्पा को सिंदूर लगाते समय निम्न मंत्र का जाप करें।

    सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥

    5. अगर आप भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए विनायक चतुर्थी के अवसर पर निम्न स्तुति का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्यों में सफलता हासिल होती है।

    गजाननं भूत गणादि सेवितं

    कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्

    उमासुतं शोक विनाशकारकम्

    नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्

    यह भी पढ़ें: Feng Shui Laughing Buddha: फेंगशुई के अनुसार रखें लाफिंग बुद्धा, खुशियों से भर जाएगा घर


    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी