Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मई में इस दिन है वृषभ संक्रांति, तुरंत नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Updated: Sun, 03 May 2026 10:26 AM (IST)

    सनातन धर्म में वृषभ संक्रांति का विशेष महत्व है, जब सूर्यदेव मेष राशि से वृषभ में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्यदेव की पूजा, अर्घ्य और दान करने से सुख- ...और पढ़ें

    सूर्य करेंगे मेष राशि में प्रवेश (Picture Credit- AI Generated)

    सूर्य करेंगे मेष राशि में प्रवेश (Picture Credit- AI Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में संक्रांति तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस खास अवसर पर सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है और सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर देना चाहिए।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्यदेव की साधना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और कारोबार में लाभ मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 मई को सूर्यदेव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस दिन वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी। आइए, वृषभ संक्रांति का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि जानते हैं।

    वृषभ संक्रांति 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Vrishabha Sankranti 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 मई को वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी।
    पुण्य काल- 15 मई को सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक
    महा पुण्य काल- सुबह 05 बजकर 30 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 46 मिनट तक

    वृषभ संक्रांति पूजा विधि (Vrishabha Sankranti Puja Vidhi)

    • संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
    • स्नान करने के बाद साफ कपड़े धारण करें।
    • हाथ में जल लेकर व्रत और पूजा का संकल्प लें।
    • तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
    • इस दौरान सूर्यदेव के इस मंत्र "ॐ सूर्याय नमः" या "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जप करें।
    • मंदिर में चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर सूर्यदेव की प्रतिमा को विराजमान करें।
    • रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प की माला अर्पित करें।
    • देसी घी का दीपक जलाएं।
    • आरती करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।
    • फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
    • आखिरी में लोगों में प्रसाद का वितरण करें।
    vrishabha sankranti 2026 daan
    (Picture Credit- AI Generated) 

    वृषभ संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान

    • वृषभ संक्रांति के दिन मंदिर या गरीब लोगों में कपड़ों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सूर्य और शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • इस दिन अन्न-धन का दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वृषभ संक्रांति के दिन इन चीजों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।
    • इसके अलावा तरबूज, खरबूजा, आम जैसे फलों को भी दान कर सकते हैं। इससे सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है और करियर में सफलता मिलती है।

    यह भी पढ़ें- May 2026 Festivals: बुद्ध पूर्णिमा के साथ होगी मई की शुरुआत, मई में वट सावित्री और गंगा दशहरा समेत कई त्योहार

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मई में पद्मिनी एकादशी का व्रत कब किया जाएगा? नोट करें तिथि,समय और पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।