सावन में पहन लें ये 1 चमत्कारी रत्न, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगा भगवान शिव जी का आशीर्वाद
सावन माह में मोती रत्न धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह भगवान शिव की कृपा और चंद्र देव से जुड़ा है। इसे विधिपूर्वक पहनने से मानसिक शांति ...और पढ़ें
-1783406834840_m.webp)
इस रत्न को पहनने से शुरू होगा गोल्डन टाइम (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि के समापन के बाद सावन का महीना शुरू होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और समापन 28 अगस्त को होगा। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का अधिक महत्व है। सावन में लोग महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए कई विशेष उपाय करते हैं।
इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए रत्न शास्त्र में एक रत्न को बेहद खास माना जाता है। अब आपके मन से सवाल आ रहा होगा कि वो कौन सा रत्न है, तो चलिए जानते हैं इस रत्न के बारे में।
किस रत्न से बरसेगी महादेव की कृपा
रत्न शास्त्र के अनुसार, मोती रत्न को पहनने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, क्योंकि मोती का कनेक्शन चंद्रमा से है। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। इसलिए सावन के पवित्र महीने में मोती रत्न को पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस रत्न को पहनने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
पहनने के लिए कौन सा दिन है शुभ?
मोती रत्न को पहनने के लिए सोमवार का दिन शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन भगवान शिव को प्रिय है।

(AI-Generated Image)
मोती रत्न पहनने के नियम
अगर आप मोती रत्न पहनना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद मोती को कुछ समय के लिए गंगाजल या गाय के दूध में भिगोकर रखें। इसके बाद इसे जल से साफ करें। अब मोती को भगवान शिव के चरणों में रख दें। इसके बाद रत्न को धारण करें। इस दौरान 'ॐ श्राम श्रीम श्रोम सः चन्द्रमसे नमः' मंत्र का जप करें। अगर आप विधिपूर्वक मोती रत्न को पहनते हैं, तो आपको जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे।
खबरें और भी
मोती रत्न पहनने के लाभ
- रत्न शास्त्र के अनुसार, मोती रत्न को पहनने से व्यक्ति के क्रोध पर काबू रहता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
- इसके अलावा सावन में मोती धारण करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।
- ऐसा माना जाता है कि कुंडली में चंद्र को मजबूत करने के लिए मोती रत्न लाभकारी होता है।
- व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और शुभ फल मिलता है।
यह भी पढ़ें- इस बार सावन में पड़ेंगे 4 सोमवार, कहीं छूट न जाए महादेव का आशीर्वाद, डायरी में अभी नोट करें सही डेट
यह भी पढ़ें- Sawan 2026 : हर सोमवार को शिव स्तुति का खास योग, यहां देखें सावन में पड़ने वाले खास योग में व्रत और त्योहार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।