Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाखून काटने और दाढ़ी बनाने के लिए का कौन सा दिन है शुभ? अभी जान लें शास्त्रों का ये नियम

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 10:24 AM (IST)

    सनातन शास्त्रों के अनुसार, नाखून काटने और दाढ़ी बनाने के लिए सप्ताह के कुछ दिन शुभ और कुछ अशुभ माने गए हैं। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह कार्य करन ...और पढ़ें

    क्या आप भी गलत दिन कटवा रहे हैं नाखून? (Picture Credit- AI Generated)

    क्या आप भी गलत दिन कटवा रहे हैं नाखून? (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन शास्‍त्रों में नाखून काटने और दाढ़ी बनाने के लिए सप्ताह के कुछ दिन तय किए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि वर्जित दिन में नाखून काटने और दाढ़ी बनाने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और जीवन की सुख-शांति दूर होती है।

    इसलिए नाखून काटने और दाढ़ी बनाने से पहले शास्‍त्रों में वर्णित नियम के बारे में जरूर जान लें। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सप्ताह में किस दिन नाखून और काटने और दाढ़ी बनानी चाहिए।

    नाखून काटने के लिए कौन सा दिन है शुभ?

    ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि नाखून काटने के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है।

    किस दि नहीं काटने चाहिए नाखून?

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार और गुरुवार के दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन वर्जित दिन नाखून काटने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है और जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल नहीं रहता है।

    Rules for shaving (2)

     (Picture Credit- AI Generated)

    इसके अलावा शनिवार के दिन भी नाखून काटने से बचने बचना चाहिए। इस दिन नाखून काटने से कुंडली में शनि कमजोर हो जाता है, जिसकी वजह से जीवन में मानसिक और शारीरिक कष्‍ट होता है। साथ ही धन की हानि होती है। वहीं, रविवार के दिन नाखून काटने से करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

    दाढ़ी बनाने के लिए कौन सा दिन है शुभ?

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दाढ़ी बनाने के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है।

    • सोमवार- इस दिन दाढ़ी बनाने से जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और अशुभ प्रभाव दूर होता है।
    • बुधवार- ऐसा माना जाता है कि इस दिन दाढ़ी बनाने से कारोबार में सफलता प्राप्त होती है और धन लाभ के योग बनते हैं
    • शुक्रवार- इस दिन दाढ़ी बनाने से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि होती है।

    खबरें और भी

    किस दिन दाढ़ी नहीं बनवानी चाहिए

    • मंगलवार- इस दिन दाढ़ी बनाने से जीवन में कर्ज की समस्या का सामान करना पड़ सकता है। घर में किसी से विवाद हो सकता है।
    • गुरुवार- ऐसा माना जाता है कि इस दिन दाढ़ी बनाने से जीवन में सुख-समृद्धि की कमी होती है।
    • शनिवार- इस दिन दाढ़ी बनाने से जीवन में अशुभ फल मिलने का डर बना रहता है।
    • रविवार- यह दिन सूर्य देव को समर्पित है। इसलिए दिन दाढ़ी बनाने से धन, बुद्धि और सौभाग्य का नाश होता है।

    यह भी पढ़ें- बाल कटवाने और धोने के लिए कौन सा दिन है सबसे शुभ? छोटी सी गलती आपको कर सकती है बर्बाद 

    यह भी पढ़ें- आखिर क्यों उतरवाए जाते हैं बच्चे के पहले बाल, 16 संस्कारों में क्यों खास है मुंडन संस्कार?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।