Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इन लोगों को नहीं पहननी चाहिए तुलसी माला, वरना झेलना पड़ेगा दुर्भाग्य!

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 10:37 AM (IST)

    धार्मिक मान्यतानुसार, तुलसी माला पहनने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है, पर इसके कड़े नियम हैं। ...और पढ़ें

    तुलसी माला धारण करने से मिलते हैं ये लाभ (Image Source: AI-Generated)

    तुलसी माला धारण करने से मिलते हैं ये लाभ (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी माला पहनने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है, लेकिन माला पहनने वाले व्यक्ति को कड़े नियम का पालन करना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन लोगों को तुलसी की माला नहीं पहननी चाहिए।

    किन लोगों को नहीं पहननी चाहिए तुलसी माला?

    • जो लोग मांस-मदिरा का सेवन करते हैं। उन्हें तुलसी माला नहीं पहननी चाहिए। इस तरह की गलती को करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • इसके अलावा किसी भी प्रकार का नशा करने वाले व्यक्ति को तुलसी माला नहीं पहननी चाहिए।
    • जो व्यक्ति स्वच्छता का पालन नहीं कर पाता है। उसे तुलसी माला नहीं पहननी चाहिए। स्वच्छता के नियम का पालन न करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
    • झूठ बोलना, जुआ खेलना, दूसरों को धोखा देना वाले व्यक्ति को तुलसी माला पहनने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।
    Tulsi mala  (6)
     (Image Source: AI-Generated)

    तुलसी माला धारण करने से मिलते हैं ये लाभ (Tulsi Mala Benefits)

    • धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी माला पहनने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
    • जीवन खुशियों से भरा रहता है।
    • सभी संकट दूर होते हैं।
    • सकारात्मक विचारों में वृद्धि होती है।
    • नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
    • मानसिक शांति प्राप्त होती है।
    • आर्थिक तंगी दूर होती है।

    किस दिन पहनें तुलसी माला?

    अगर आप तुलसी माला पहनने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए शुभ दिन जरूर देखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माला को पहनने के लिए सोमवार, बुधवार और गुरुवार का दिन शामिल है। बता दें, रविवार और अमावस्या के दिन तुलसी माला को पहनने से बचाना चाहिए।

    तुलसी माला पहनने से पहले से गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध करें। इसका बाद माला को भगवान विष्णु के चरणों में रख दें। इस दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें। इसके बाद माला धारण करें।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • माला पहनने वाले व्यक्ति को झूठ नहीं बोलना चाहिए। चोरी करने और दूसरों को धोखा जैसे कामों को नहीं करना चाहिए।
    • किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।
    • किसी के बारे में गलत न सोचें।
    • सात्विक जीवन जीना चाहिए।
    • व्यक्ति को शारीरिक शुद्धता जरूर बनाए रखनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- रुद्राक्ष और तुलसी की माला पहनने के लिए कौन-सा दिन है शुभ? पढ़ें सही विधि और नियम

    यह भी पढ़ें- किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष? पवित्रता भंग होने से पहले जान लें इसके नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

    खबरें और भी